Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

इजराइल ने बुलाई UNSC की आपात बैठकः कहा- बंधकों को भूख से मार रहा हमास, अंतर्राष्ट्रीय मीडिया फैला रहा झूठ

06 अगस्त, 2025 12:29 PM

इजराइल ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक बुलाकर अपने बंधकों की रिहाई की मांग की। इजराइल ने बंधकों की हालत को देखते हुए यह बैठक बुलायी थी। दरअसल हाल में एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बंधक एव्यातर डेविड को अपनी ही कब्र खोदते हुए दिखाया गया है। न केवल फलस्तीनियों ने बल्कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अधिकांश सदस्यों ने गाजा में दो महीने से जारी नाकेबंदी और संघर्षरत क्षेत्र में पर्याप्त भोजन न पहुंचाने देने के लिए इजराइली सरकर तथा सेना को दोषी ठहराया है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 100 से अधिक लोगों की भुखमरी के कारण मौत हो गयी है जिनमें कई बच्चे शामिल हैं।
 
वहीं इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने परिषद के कुछ अन्य सदस्यों के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मीडिया पर ‘‘झूठ फैलाने'' का आरोप लगाया। वह परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क आए हैं। उन्होंने कहा कि सात अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजराइल में हुए हमले के बाद हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को भूखा रखा गया, जबकि ‘‘आतंकवादी मांस, मछली और सब्जियां खा रहे हैं।'' सार ने दावा किया कि इजराइल, गाजा में ‘‘भारी मात्रा में सहायता सामग्री'' पहुंचने दे रहा है, लेकिन हमास उन खाद्य सामग्री को लूट रहा है और उन्हें बेचकर पैसे कमा रहा है। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा है कि ऐसा कोई सबूत नहीं है। इजराइल के शीर्ष राजनयिक ने यह भी आरोप लगाया कि हमास, इजराइल के साथ युद्ध जारी रखना चाहता है, न कि युद्धविराम के लिए तैयार है।

संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन की राजदूत बारबरा वुडवर्ड ने सभी बंधकों की तत्काल रिहाई के लिए देश के समर्थन को दोहराया तथा दुष्प्रचार के उद्देश्य से उनकी परेड कराने की निंदा करते हुए इसे ‘‘घृणित'' कृत्य बताया। कार्यवाहक अमेरिकी राजदूत डोरोथी शीया ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार किया है कि गाजा में भुखमरी है और अमेरिका नागरिकों को सहायता पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र में फलस्तीन के राजदूत रियाद मंसूर ने 24 वर्षीय एव्यातर डेविड के ‘‘व्यथित करने वाले वीडियो'' पर कहा, ‘‘हम किसी के भी साथ, विशेषकर बंधक बनाए गए व्यक्तियों के खिलाफ सभी प्रकार के अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार को अस्वीकार करते हैं।'' साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘इजराइल दुनिया से भुखमरी के खिलाफ खड़ा होने की मांग कर रहा है जबकि वास्तव में वह एक बड़ी आबादी को भूखा मार रहा है।'' 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित