Friday, June 05, 2026
BREAKING
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं, पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की सराहना दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे: अमित शाह विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 682.2 अरब डॉलर के बेहद मजबूत स्तर पर, अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में: आरबीआई गवर्नर होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं: अमेरिकी राष्ट्रपति वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 6.6% विकास दर और 5.1% मुद्रास्फीति दर रहने का अनुमान लगाया RBI नीति फैसले से पहले शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 350 अंक, निफ्टी 23,500 के पार मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला: गौतम गंभीर इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट के पहले दिन गिरे 16 विकेट, काइल जेमीसन ने खोला 'पंजा'

खेल

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट के पहले दिन गिरे 16 विकेट, काइल जेमीसन ने खोला 'पंजा'

05 जून, 2026 03:51 PM

लंदन : इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा। लॉर्ड्स के मैदान पर पहले दिन कुल 16 विकेट गिरे। पहली पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 140 रन बनाकर सिमटी। वहीं, दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने भी अपने 6 विकेट सिर्फ 61 के स्कोर पर गंवा दिए हैं। इंग्लैंड को सस्ते में समेटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान टॉम लाथम सिर्फ 3 रन ही बना सके। वहीं, डेवोन कॉनवे को ओली रोबिन्सन ने महज एक रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। केन विलियमसन बिना खाता खोले आउट हुए, तो रचिन रविंद्र को भी ओली रोबिन्सन ने जीरो पर पवेलियन भेजा। डेरिल मिचेल 12 रन ही बना सके, जबकि टॉम ब्लंडेल 21 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 4 रन ही बना सके। दिन का खेल खत्म होने तक ग्लेन फिलिप्स 31 और नाथन स्मिथ 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड अभी भी इंग्लैंड के स्कोर से 79 रन पीछे है। रोबिन्सन ने महज 10 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, गस एटकिंसन और जोश टंग ने एक-एक विकेट चटकाया।

इससे पहले, इंग्लैंड के बल्लेबाज भी अपने घरेलू मैदान पर संघर्ष करते नजर आए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बेन डकेट 19 रन बनाकर आउट हुए, जबकि एमिलियो गे 8 रन ही बना सके। जैकब बेथेल सिर्फ 6 रन बनाकर विलियम ओ'रूर्के का शिकार बने। जो रूट सिर्फ एक रन ही बना सके। हालांकि, हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 गेंदों में 10 चौके की मदद से 56 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका।

कप्तान बेन स्टोक्स 12 रन बनाकर काइल जेमीसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। वहीं, गस एटकिंसन (4 रन) और ओली रोबिन्सन (1 रन) बल्ले से फेल रहे। जोश टंग 10 रन बनाकर नाबाद रहे, तो शोएब बशीर ने 14 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में काइल जेमीसन ने 62 रन देकर 5 विकेट निकाले। वहीं, नाथन स्मिथ ने 3 और ओ'रूर्के ने 2 विकेट चटकाए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला: गौतम गंभीर

मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला: गौतम गंभीर

फ्रेंच ओपन 2026: क्वालिफायर माजा च्वालिंस्का ने रचा इतिहास, पहली बार पहुंचीं ग्रैंड स्लैम फाइनल में

फ्रेंच ओपन 2026: क्वालिफायर माजा च्वालिंस्का ने रचा इतिहास, पहली बार पहुंचीं ग्रैंड स्लैम फाइनल में

विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर, जानिए क्या है वजह?

विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर, जानिए क्या है वजह?

2026 वर्ल्ड कप में मेसी रच सकत हैं इतिहास, ये 5 रिकॉर्ड्स कर रहे हैं उनका इंतजार

2026 वर्ल्ड कप में मेसी रच सकत हैं इतिहास, ये 5 रिकॉर्ड्स कर रहे हैं उनका इंतजार

एकमात्र टेस्ट में भारत और अफगानिस्तान की भिड़ंत, जानें कैसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

एकमात्र टेस्ट में भारत और अफगानिस्तान की भिड़ंत, जानें कैसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

निसांका-मेंडिस की दमदार पारी, श्रीलंका ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 41 रनों से हराया

निसांका-मेंडिस की दमदार पारी, श्रीलंका ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 41 रनों से हराया

भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, सिंगापुर पर 25 गोल की जीत

भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, सिंगापुर पर 25 गोल की जीत

प्रज्ञानानंद ने फिर किया कमाल, मैग्नस कार्लसन को दूसरी बार हराया: नॉर्वे शतरंज 2026

प्रज्ञानानंद ने फिर किया कमाल, मैग्नस कार्लसन को दूसरी बार हराया: नॉर्वे शतरंज 2026

हम जीत से सिर्फ 1 विकेट दूर रह गए, विश्व कप के लिए तैयार हैं: हरमनप्रीत कौर

हम जीत से सिर्फ 1 विकेट दूर रह गए, विश्व कप के लिए तैयार हैं: हरमनप्रीत कौर

पीवी सिंधु ने थाईलैंड की बुसानन को हराकर दर्ज की दमदार जीत: इंडोनेशिया ओपन 2026

पीवी सिंधु ने थाईलैंड की बुसानन को हराकर दर्ज की दमदार जीत: इंडोनेशिया ओपन 2026