Friday, July 17, 2026
BREAKING
अमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपति पीएम मोदी ने जींद में 14,700 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास, विकास की नई पटरी पर हरियाणा अश्विनी वैष्णव ने बताए भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ‘नमो ग्रीन रेल’ के खास फीचर्स, ‘भारतीय रेलवे के लिए बड़ा मील का पत्थर’ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन: पीएम मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन देशों का राजकीय दौरा, 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की करेंगी यात्रा राष्ट्रपति ट्रंप का 2020 के चुनाव को लेकर बड़ा दावा, राजनीतिक दखल देने के लिए चीन ने चलाया अभियान अमेरिका ने ईरान की नौसैनिक नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे तीन कमर्शियल जहाजों को रोका: यूएस सेंट्रल कमांड 'सेमिकॉन 2.0' से अगले पांच वर्षों में 2 लाख तक रोजगार सृजित हो सकते हैं: उद्योग जगत जन्मदिन विशेष : बचपन से ही सुरों के बादशाह....सुखविंदर सिंह ने ऐसे पहुंचाई ऑस्कर तक भारत की आवाज 'फेम किराए का मकान है, एक दिन खाली करना होगा', बादशाह ने बताई शोहरत की असली कीमत

खेल

इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, वनडे सीरीज 1-1 से बराबर

17 जुलाई, 2026 02:40 PM

इंग्लैंड ने गुरुवार को सोफिया गार्डन्स में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इंग्लिश टीम के जीत के हीरो जो रूट रहे, जिन्होंने नाबाद 99 रन बनाए। इस शानदार पारी के लिए रूट को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज 0-4 से गंवाने के बाद भारत ने बर्मिंघम में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया था। अब सीरीज का अंतिम मुकाबला 19 जुलाई को लंदन में खेला जाएगा।

कार्डिफ में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम सिर्फ 44 ओवरों का सामना कर सकी। मेहमान टीम महज 233 रन पर सिमट गई। कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ बतौर सलामी जोड़ी 44 रन की साझेदारी की।

गिल 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। रोहित ने टीम के खाते में 26 रन का योगदान दिया। 111 के स्कोर तक भारत ने ईशान किशन (1) के रूप में तीसरा विकेट भी खो दिया।

यहां से श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 178 रन तक पहुंचाया, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। कोहली ने 66 गेंदों में 8 चौकों के साथ 65 रन की पारी खेली, जबकि अय्यर 71 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 66 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा, जसप्रीत बुमराह ने 13 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। इस दौरान एक ही ओवर में चार बाउंड्री (3 छक्के और 1 चौका) लगाईं।

इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि साकिब महमूद ने 2 विकेट चटकाए। सैम करन और विल जैक्स को 1-1 सफलता हाथ लगी।

इसके जवाब में इंग्लैंड ने 44.1 ओवरों में जीत हासिल कर ली। इंग्लैंड ने पारी की पहली ही गेंद पर बेन डकेट (0) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद 3.4 ओवर में जैकब बेथेल (4) भी पवेलियन लौट गए। ऐसा लगा कि यहां से टीम इंडिया मैच में पकड़ बना सकती है, लेकिन मेहमान टीम ने हाथ आया मौका गंवा दिया।

यहां से जो रूट ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तान हैरी ब्रूक (16) के साथ 45 रन, सैम करन (26) के साथ 45 रन और जोस बटलर (17) के साथ 31 रन की साझेदारी की। इसके बाद रूट ने विल जैक्स (30) के साथ छठे विकेट के लिए 86 गेंदों में 72 रन जुटाकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। रूट ने गस एटकिंसन के साथ सातवें विकेट के लिए 38 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई।

रूट 133 गेंदों में 9 चौकों के साथ 99 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि एटकिंसन ने 16 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ नाबाद 23 रन बनाए। भारत की तरफ से गुरनूर बरार ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, शिवम दुबे और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

रोहित के वनडे करियर पर छाए संकट के बादल, इंग्लैंड दौरे के बाद टीम में चुने जाने की संभावना कम

रोहित के वनडे करियर पर छाए संकट के बादल, इंग्लैंड दौरे के बाद टीम में चुने जाने की संभावना कम

FIFA World Cup 2026: इतिहास में पहली बार चैंपियन बनने वाली टीम को मिलेगी चैंपियनशिप रिंग

FIFA World Cup 2026: इतिहास में पहली बार चैंपियन बनने वाली टीम को मिलेगी चैंपियनशिप रिंग

फीफा विश्व कप 2026 फाइनल: स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

फीफा विश्व कप 2026 फाइनल: स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

पीवी सिंधु बिना खेले पहुंचीं जापान ओपन सुपर 750 के सेमीफाइनल में

पीवी सिंधु बिना खेले पहुंचीं जापान ओपन सुपर 750 के सेमीफाइनल में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए रेफरी का ऐलान, स्लावको विंसिक करेंगे रेफरिंग

फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए रेफरी का ऐलान, स्लावको विंसिक करेंगे रेफरिंग

महिला हॉकी विश्व कप के लिए भारत की 20 सदस्यीय टीम का ऐलान

महिला हॉकी विश्व कप के लिए भारत की 20 सदस्यीय टीम का ऐलान

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया, वनडे सीरीज में 2-1 की बढ़त

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया, वनडे सीरीज में 2-1 की बढ़त

FIFA World Cup 2026:: अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया, लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा

FIFA World Cup 2026:: अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया, लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा

इंग्लैंड के विश्व कप से बाहर होने पर हैरी केन बोले-जीत के दरवाजे तक पहुंचे फिर आखिरी पल हमसे छूट गया

इंग्लैंड के विश्व कप से बाहर होने पर हैरी केन बोले-जीत के दरवाजे तक पहुंचे फिर आखिरी पल हमसे छूट गया

भारत बनाम इंग्लैंड: कार्डिफ में 15 साल से अजेय टीम इंडिया, दमदार रहा है रिकॉर्ड

भारत बनाम इंग्लैंड: कार्डिफ में 15 साल से अजेय टीम इंडिया, दमदार रहा है रिकॉर्ड