Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

खेल

आरआर बनाम जीटी: दूसरे क्वालीफायर में इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी निगाहें

29 मई, 2026 01:18 PM

आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगी। जीटी को पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, आरआर ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। आइए आपको उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो दूसरे क्वालीफायर में अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी: एलिमिनेटर मुकाबले में धमाकेदार पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को दूसरे क्वालीफायर का टिकट दिलाने वाले वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में भी आरआर के लिए सबसे बड़े ट्रंप कार्ड होंगे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों का सामना करते हुए 97 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

जोफ्रा आर्चर: राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने पिछले कुछ मुकाबलों में गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है। एलिमिनेटर मुकाबले में भी आर्चर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 अहम विकेट चटकाए थे। आर्चर टूर्नामेंट में खेले 15 मुकाबलों में 24 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। पावरप्ले और अंत के ओवरों में आर्चर गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

साई सुदर्शन: गुजरात टाइटंस का दूसरे क्वालीफायर में प्रदर्शन काफी हद तक साई सुदर्शन की बल्लेबाजी पर निर्भर करेगा। सुदर्शन इस सीजन कमाल की फॉर्म में नजर आए हैं। वह 15 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 652 रन बना चुके हैं। सुदर्शन अच्छी शुरुआत देने के साथ-साथ आईपीएल 2026 में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए भी नजर आए हैं। सुदर्शन अगर लंबी पारी खेलने में सफल रहे, तो राजस्थान रॉयल्स की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

शुभमन गिल: सुदर्शन के सलामी जोड़ीदार और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के लिए भी यह सीजन अब तक कमाल का गुजरा है। 14 मुकाबलों में गिल 159 के स्ट्राइक रेट से 618 रन बना चुके हैं। गिल ने सुदर्शन के साथ मिलकर इस सीजन गुजरात टाइटंस को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। दूसरे क्वालीफायर में अगर सुदर्शन-गिल की जोड़ी एक बार फिर चली, तो राजस्थान रॉयल्स की राह मुश्किल हो सकती है।

ध्रुव जुरेल: वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी के साथ-साथ राजस्थान रॉयल्स के लिए ध्रुव जुरेल ने इस सीजन कुछ कमाल की पारियां खेली हैं। एलिमिनेटर मुकाबले में भी जुरेल ने महज 21 गेंदों का सामना करते हुए 50 रनों की दमदार पारी खेली थी। वह आईपीएल 2026 में खेले 15 मुकाबलों में 508 रन बना चुके हैं और नंबर तीन की पोजीशन पर उनका प्रदर्शन टीम के लिए लाजवाब रहा है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

'हीरो को टीम इंडिया से बाहर करना…', संजू सैमसन का पत्ता कटने पर अजिंक्य रहाणे को लगा अजीब

'हीरो को टीम इंडिया से बाहर करना…', संजू सैमसन का पत्ता कटने पर अजिंक्य रहाणे को लगा अजीब

Shapoor Zadran: भारत में जिंदगी की जंग हारा अफगानी क्रिकेटर, दुर्लभ बीमारी के बाद 38 साल की उम्र में मौत

Shapoor Zadran: भारत में जिंदगी की जंग हारा अफगानी क्रिकेटर, दुर्लभ बीमारी के बाद 38 साल की उम्र में मौत

'मेरे नाम पर झूठ फैलाया जा रहा', सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

'मेरे नाम पर झूठ फैलाया जा रहा', सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

फुटबॉल के जुनून के बीच अमेरिका में क्रिकेट की दस्तक, पैर जमा रहा है गेंद और बल्ले का खेल

फुटबॉल के जुनून के बीच अमेरिका में क्रिकेट की दस्तक, पैर जमा रहा है गेंद और बल्ले का खेल

बाबर आजम की कप्तानी में वापसी: खिलाड़ियों को दी चेतावनी, कहा- इन 3 चीजों से समझौता नहीं होगा

बाबर आजम की कप्तानी में वापसी: खिलाड़ियों को दी चेतावनी, कहा- इन 3 चीजों से समझौता नहीं होगा