Friday, September 04, 2026
BREAKING
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर सभी सेक्टर्स के अच्छे प्रदर्शन का परिणाम : विजय कलंत्री भारतीय शेयर बाजार लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद; सेंसेक्स 76,500 के पार सेल की बिक्री अगस्त में 13 प्रतिशत बढ़ी, उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर रहा नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है' 'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती' बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री पश्चिम बंगाल सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार बनेंगे मिथुन चक्रवर्ती, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

खेल

आरआर के खिलाफ अर्धशतक से निसांका को आत्मविश्वास मिलेगा: मोहम्मद कैफ

02 मई, 2026 05:19 PM

नई दिल्ली : शुक्रवार को आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का मुकाबला खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने 226 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल किया और राजस्थान को 7 विकेट से हराया। दिल्ली की जीत में सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका के विस्फोटक अर्धशतक का अहम योगदान रहा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा है कि निसांका की पारी उनका आत्मविश्वास बढ़ाएगी।

मोहम्मद कैफ ने जियोहॉटस्टार पर कहा, "पाथुम निसांका को 62 रन की पारी काफी आत्मविश्वास देगी। टूर्नामेंट की शुरुआत में, वह अच्छी शुरुआत तो कर रहे थे, लेकिन उसे बड़ी पारी में बदल नहीं पा रहे थे। जब आपकी टीम में कोई अंतरराष्ट्रीय ओपनर होता है, तो आप उनसे बड़ी पारी खेलने की उम्मीद करते हैं। राजस्थान के खिलाफ यह मैच निसांका के लिए अच्छा प्रदर्शन करने का सही समय था। निसांका सीजन में बेहद खतरनाक दिखे और जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर जैसे गेंदबाजों पर हावी रहे।"

कैफ ने कहा, "आर्चर और बर्गर आमतौर पर विरोधी बल्लेबाजों पर शुरुआत में ही दबाव डाल देते हैं, लेकिन दिल्ली के ओपनर्स ने ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने पावर प्ले में एक मजबूत स्कोर बनाया, जिसने लक्ष्य का पीछा करने की दिशा तय की। वह ओपनिंग पार्टनरशिप ही मुख्य कारण थी कि दिल्ली ने सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा किया।"

कैफ ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों पर 33 रन की पारी खेलने वाले नितीश राणा की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि नितीश ने स्पिन के खिलाफ शानदार स्किल दिखाई। वह मैदान में उतरे और रवींद्र जडेजा का सामना किया, आसानी से छक्के मारे। उन्होंने पहली गेंद से ही अटैक किया और अपनी अच्छी फॉर्म का पूरा इस्तेमाल किया। उनकी तेज पारी ने मोमेंटम बदल दिया। दिल्ली ने पारी के मध्यओवरों में जो दबदबा बनाया, उसमें राणा का योगदान अहम था। राणा सालों से ऐसा कर रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ बेशक दिल्ली हार गई, लेकिन उनकी 91 रन की पारी शानदार थी। उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और वह अच्छी पारियां खेल रहे हैं।

आरआर द्वारा दिए 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाथुम निसांका और केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स को मजबूत और विस्फोटक शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 9.3 ओवर में 110 रन जोड़े। इसी साझेदारी की बदौलत डीसी 19.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 226 रन बना सकी। निसांका ने 33 गेंदों पर 62, जबकि केएल राहुल ने 40 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे