आदिपुरुष साल 2023 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म काफी बड़े बजट की मूवी थी जिसे ओम राउत ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन लीड रोल में थे। फिल्म से काफी उम्मीद थी, लेकिन जब रिलीज हुई तो बवाल ही मच गया। फिल्म को उसके विजुअल इफेक्ट्स और डायलॉग्स की वजह से काफी ट्रोल किया गया। हालांकि फिल्म के जो राइटर थे मनोज मुंतशिर उन्होंने उस समय फिल्म का बचाव किया, लेकिन अब उनका कहना है कि यही उनकी बड़ी गलती है।
मनोज बोले मुझे पत्नी की बात नहीं मानने का है अफसोस
टाइम्स नाउ से बात करते हुए मनोज ने बताया कि उनकी पत्नी ने उन्हें सलाह दी थी कि पब्लिकली फिल्म को डिफेंड मत करो। उन्होंने बताया कि 'आदिपुरुष' के रिलीज होने से लगभग 6 महीने पहले ही लोगों ने मेकर्स पर सवाल खड़े कर दिए थे और प्रोजेक्ट को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। उनकी पत्नी को डर था कि वे लोगों के गुस्से का शिकार बन जाएंगे। बाद में मनोज ने माना कि उन्हें उनकी बात न मानने का अफसोस है। अब पीछे देखकर मनोज का मानना है कि उन्हें अफसोस है कि पत्नी की बात नहीं मानी।
आदिपुरुष मेरी लाइफ की सबसे बड़ी गलती
फिल्म को लेकर हुए विरोध पर मनोज ने कहा, शुरुआत में, मैंने इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। मुझे समझने में दो दिन लगे। आदिपुरुष मेरी लाइफ की सबसे बड़ी गलती है और फिल्म का बचाव करना उससे भी बड़ी गलती। जो भी हुआ फिल्म के आसपास, मुझे उसको लेकर शर्म है और देश से माफी मांगता हूं।
मनोज बोले मुझे शर्म आती है
मनोज ने कहा कि उन्हें अफसोस है कि वह भगवान राम और भगवान हनुमान के साथ उन्होंने जस्टिस नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनका जो भगवान हनुमान को लेकर कमेंट था उसे भी गलत तरीके से लिया गया। अब जब मैं सोचता हूं तो मुझे शर्म आती है कि मैंने वो सब लिखा। पता नहीं मैं क्या सोच रहा था उस वक्त।
आदिपुरुष की स्टार कास्ट
आदिपुरुष के बारे में बता दें कि इस फिल्म में प्रभास ने भगवान राम, कृति सेनन ने सीता, सैफ अली खान ने रावण, सनी सिंह ने लक्ष्मण और देवदत्त ने हनुमान का किरदार निभाया था।
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म को लेकर ऐसी खबर थी कि इसका बजट 600 करोड़ था। आदिपुरुष उस वक्त की सबसे बड़े बजट की फिल्म थी। यह मूवी 16 जून 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। आदिपुरुष ने वर्ल्डवाइड 390 करोड़ कमाए थे।