Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

राष्ट्रीय

आज पेश होगा बजट; राहत की उम्मीद, यहां जानें हर एक लेटेस्ट अपडेट

31 जनवरी, 2026 11:00 PM

नई दिल्ली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण लगातार नौवां बजट पेश कर देश के संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज करने वाली हैं। यह बजट संसद में सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। महंगाई के दबाव, रोजगार की चुनौती और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच इस बार बजट से मिडल क्लास को टैक्स राहत, इंफ्रास्ट्रक्चर में रिकॉर्ड निवेश, किसानों और एमएसएमई के लिए सपोर्ट और ग्रीन एनर्जी को नई रफ्तार जैसी बड़ी घोषणाओं की उम्मीद जताई जा रही है। इंडस्ट्री को भी जीएसटी में राहत मिलने की कुछ उम्मीद है। आम आदमी को भी इससे काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि सरकार इस बजट में विकास और वित्तीय स्थिरता के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर सकती है। सरकार डिफेंस बजट के लिए पिटारा खोल सकती है, जिससे डिफेंस स्टॉक्स में तेजी आ सकती है। बजट 2026 से उम्मीद है कि इनकम टैक्स सुधारों का सिलसिला जारी रहेगा। सरकार का लक्ष्य है कि टैक्स के नियमों को और भी सरल बनाया जाए, उनमें स्पष्टता लाई जाए, लोगों का भरोसा बढ़ाया जाए और देश में निवेश को बढ़ावा मिले।

देश का मध्यम वर्ग, जो सबसे बड़ा करदाता समूह है, इस बार बड़ी राहत की उम्मीद कर रहा है। महंगाई दर और शहरी जीवन-यापन की बढ़ती लागत को देखते हुए, वित्त मंत्रालय स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50,000 से बढ़ाकर 1,00,000 करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। इसके साथ ही, नई कर व्यवस्था के तहत 13 लाख रुपए तक की आय को पूरी तरह टैक्स फ्री करने की घोषणा हो सकती है। यह कदम न केवल मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति बढ़ाएगा, बल्कि बाजार में मांग को बढ़ाकर ऑटोमोबाइल और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों को भी संजीवनी देगा। भारत के रक्षा बजट में बड़ा बदलाव आने वाला है। आने वाले बजट में रक्षा उपकरणों की खरीद पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि रक्षा बजट का एक बड़ा हिस्सा नई खरीद और आधुनिकीकरण पर खर्च होगा। यह पैसा खास तौर पर भारत में ही बने रक्षा सामानों की खरीद के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2027 के लिए रक्षा उपकरणों की खरीद के बजट में लगभग 20 फीसदी की बढ़ोतरी मांगी है। यह अब तक की सबसे बड़ी एक साल की बढ़ोतरी होगी। मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि वह भारत में बने रक्षा सामानों की खरीद को पहली प्राथमिकता देगा। इससे डिफेंस स्टॉक्स में तेजी देखी जा सकती है।

सस्ते इलाज की आस
आगामी यूनियन बजट 2026-27 के लिए हैल्थ सेक्टर ने सरकार से कुछ खास उम्मीदें लगाई हैं। वे चाहते हैं कि सरकार देश के बड़े लक्ष्यों और आम लोगों के लिए इलाज को सस्ता बनाने के बीच की खाई को पाटे। हैल्थ सेक्टर चाहता है कि सरकार डिजिटल तकनीकों को अपनाने पर जोर दे और मेडिकल उपकरणों पर टैक्स को कम करे। इससे इलाज और सस्ता हो सकेगा। यह कदम देश को स्वस्थ बनाने और 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को पूरा करने में मदद करेगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत

हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत

पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू

पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू

By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान

By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान

EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य

EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य