Thursday, July 09, 2026
BREAKING
एआई बना हाथियों का रक्षक, कोयंबटूर रेलवे ट्रैक पर ढाई साल से एक भी मौत नहीं दिल्ली-NCR में भारी मॉनसून बारिश: नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव, सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किया हाई अलर्ट नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया, राजस्थान में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी : पीएम मोदी भूमि रिकॉर्ड और डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम के एकीकरण पर मंथन, ULPIN-DIGIPIN तालमेल को मिलेगा बढ़ावा मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में शामिल हुए पीएम मोदी, आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर एसएआई और सफदरजंग स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के बीच एमओयू, स्पोर्ट्स साइंस और एथलीट देखभाल को मिलेगा बढ़ावा डीआरडीओ ने लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट पिनाका का सफल उड़ान परीक्षण किया ऑस्ट्रेलियनसुपर के 500 मिलियन एयू डॉलर के निवेश पर वित्त मंत्री ने जताई खुशी, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद गुजरात के डेटा सेंटर लक्ष्यों की तुलना में डिप्टी सीएम संघवी ने विफल सेमीकंडक्टर पहलों पर उठाए सवाल

खेल

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार की दौर में नाहिद राणा और जतिंदर सिंह

08 मई, 2026 04:21 PM

दुबई : बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा, ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह और यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अजय कुमार को अप्रैल महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद नाहिद राणा ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था। 23 साल के तेज गेंदबाज राणा ने 3 मैचों में 8 विकेट लिए थे और बांग्लादेश को 2-1 से सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। राणा के लिए सबसे खास बात मीरपुर में दूसरे मैच में 32 रन देकर पांच विकेट लेना था। इस मैच में बांग्लादेश 55 रन से जीता था। इसी प्रदर्शन की वजह से वह अप्रैल महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार के लिए नामित हुए हैं।

नेपाल में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 में ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह का शानदार प्रदर्शन रहा है, और उसी बदौलत उन्हें अप्रैल महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। ओमान के कप्तान जतिंदर ने ओमान के क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 कैंपेन में पांच वनडे मैचों में 53.20 की औसत और 115 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 266 रन बनाए हैं। उन्होंने महीने की शुरुआत में स्कॉटलैंड के खिलाफ 51 रन बनाए और आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 में नेपाल के खिलाफ 91 गेंदों पर शानदार 139 रन बनाए। यह किसी भी ओमान के बल्लेबाज का सबसे बड़ा वनडे स्कोर है।

यूएई के अजय कुमार आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 में शानदार प्रदर्शन की बदौलत अप्रैल महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार के लिए नामित हुए हैं। अजय ने 3.66 की इकॉनमी से 9 विकेट लिए हैं। उन्होंने आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 में अपने करियर के पहले दो वनडे मैचों में नेपाल के खिलाफ 34 रन देकर तीन और ओमान के खिलाफ 35 रन देकर छह विकेट लिए थे।

इन तीन में किसे अप्रैल महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना जाता है, इस पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा