Sunday, May 17, 2026
BREAKING
ईरान ने दी सैन्य जवाब की चेतावनी, अराघची का दावा-अब अमेरिकी घरों तक पहुंच रहा युद्ध का खर्च यूरोविजन 2026 में यूरोपीय देशों ने इजरायल का किया विरोध, रक्षा मंत्री कॉट्ज ने की कड़ी आलोचना भारत और नीदरलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान, कई एमओयू और आशय पत्र पर हुए हस्ताक्षर कंबोडिया में पूरा हुआ युद्धाभ्यास सिनबैक्स, अब ‘प्रगति’ की तैयारी अमेरिका और इजरायल फिर से ईरान पर कर सकते हैं हमला, रूसी राजदूत ने दी चेतावनी पीएम मोदी की बैठक के बाद बोले नीदरलैंड्स के सीईओ, भारत में बढ़ाएंगे निवेश दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता पीएम मोदी ने 'विकसित भारत 2047' की ओर भारत के सफर का किया जिक्र, नीदरलैंड के साथ सहयोग पर जोर: विदेश मंत्रालय कोटा में दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, सभी यात्रियों को बचाया गया तेजस मार्क 1ए की डिलीवरी की तारीख पर जून में उठ सकता है पर्दा, रिव्यू मीटिंग अगले महीने तक टली

खेल

आईपीएल : जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची केकेआर, डीसी का हुआ नुकसान

17 मई, 2026 03:31 PM

आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस (जीटी) को 29 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही केकेआर को अंक तालिका में एक पायदान का फायदा पहुंचा है और टीम सातवें नंबर पर आ गई है। केकेआर ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेल रही केकेआर के अब 12 मुकाबलों के बाद 11 अंकों हो गए हैं। केकेआर की जीत से दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को नुकसान झेलना पड़ा है। डीसी अब अंक तालिका में एक पायदान नीचे खिसककर आठवें स्थान पर आ गई है। 12 मुकाबलों में 16 अंकों के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) पहले स्थान पर बरकरार है।

वहीं, केकेआर के खिलाफ मिली हार के बावजूद गुजरात टाइटंस अंक तालिका में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। जीटी के 13 मुकाबलों में 16 अंक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद 12 मुकाबलों में 14 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है। पंजाब किंग्स 12 मुकाबलों में 13 प्वाइंट अर्जित करके चौथे नंबर पर मौजूद है। राजस्थान रॉयल्स 12 प्वाइंट के साथ पांचवें, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 12 प्वाइंट लेकर छठे स्थान पर मौजूद है। दिल्ली कैपिटल्स के 12 मुकाबलों में 10 प्वाइंट हैं। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 247 रन लगाए। टीम की ओर से फिन एलन ने एक और धमाकेदार पारी खेलते हुए सिर्फ 35 गेंदों में 93 रनों की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी में एलन ने 4 चौके और 10 छक्के लगाए। वहीं, अंगकृष रघुवंशी ने 44 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए, जबकि कैमरून ग्रीन 28 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे।

248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 218 रन ही बना सकी। कप्तान शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 85 रन बनाए, तो साई सुदर्शन ने 28 गेंदों में 53 रन बनाए। वहीं, जोस बटलर ने 35 गेंदों में 57 रनों का योगदान दिया। हालांकि, इसके बावजूद टीम लक्ष्य से 29 रन दूर रह गई। सुनील नरेन ने इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

दूसरा टेस्ट: बाबर आजम के अर्धशतक के बाद भी पाकिस्तान पहली पारी में बांग्लादेश से पिछड़ी

दूसरा टेस्ट: बाबर आजम के अर्धशतक के बाद भी पाकिस्तान पहली पारी में बांग्लादेश से पिछड़ी

आईपीएल 2026 में 'पर्ची सेलिब्रेशन' बना चर्चा का विषय, दिग्गजों ने उठाए सवाल

आईपीएल 2026 में 'पर्ची सेलिब्रेशन' बना चर्चा का विषय, दिग्गजों ने उठाए सवाल

आईपीएल 2026: ऐतिहासिक बना केकेआर बनाम जीटी मुकाबला, टी20 क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा

आईपीएल 2026: ऐतिहासिक बना केकेआर बनाम जीटी मुकाबला, टी20 क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा

आईपीएल 2026: साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, टी20 में सबसे तेज 3 हजार रन पूरे करने वाले बने बल्लेबाज

आईपीएल 2026: साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, टी20 में सबसे तेज 3 हजार रन पूरे करने वाले बने बल्लेबाज

आईपीएल 2026: साई सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप, भुवनेश्वर का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार

आईपीएल 2026: साई सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप, भुवनेश्वर का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार

आईपीएल 2026: जीटी ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, केकेआर की नजर बड़े स्कोर पर

आईपीएल 2026: जीटी ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, केकेआर की नजर बड़े स्कोर पर

किलियन एम्बाप्पे के साथ मेरे संबंध सामान्य हैं: अल्वारो अर्बेलोआ

किलियन एम्बाप्पे के साथ मेरे संबंध सामान्य हैं: अल्वारो अर्बेलोआ

'कार्तिक शर्मा मध्यक्रम के एक बेहतरीन बल्लेबाज बन रहे हैं': अंबाती रायुडू

'कार्तिक शर्मा मध्यक्रम के एक बेहतरीन बल्लेबाज बन रहे हैं': अंबाती रायुडू

दूसरा टेस्ट: लिटन दास का शतक, पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की पहली पारी 278 पर सिमटी

दूसरा टेस्ट: लिटन दास का शतक, पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की पहली पारी 278 पर सिमटी

फातिमा सना ने रचा इतिहास, महिला टी20 इंटरनेशनल में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

फातिमा सना ने रचा इतिहास, महिला टी20 इंटरनेशनल में लगाया सबसे तेज अर्धशतक