Thursday, July 09, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

आईपीएल इतिहास में 3 मुकाबले, जब पंजाब किंग्स की जोड़ी ने छुआ 150 का आंकड़ा

20 अप्रैल, 2026 01:19 PM

पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की ओर से रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 29वें मैच में प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रन की साझेदारी की। आईपीएल इतिहास में ऐसा तीसरी बार था, जब पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों के बीच 150 से अधिक रन की साझेदारी हुई।

महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में प्रियांश आर्य 37 गेंदों में 9 छक्कों और 4 चौकों के साथ 93 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कूपर ने 46 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 87 रन बनाए। इन बल्लेबाजों की शानदार पारियों की मदद से टीम ने 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए।

पंजाब किंग्स की तरफ से आईपीएल इतिहास में पहली बार 150 से अधिक रन की साझेदारी एडन गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श के बीच हुई थी। 17 मई 2011 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विरुद्ध किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) 25 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा बैठी थी। इसके बाद सलामी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने शॉन मार्श के साथ दूसरे विकेट के लिए 206 रन जुटाकर टीम को 232/2 के स्कोर तक पहुंचाया।
गिलक्रिस्ट 55 गेंदों में 9 छक्कों और 8 चौकों के साथ 106 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मार्श ने 49 गेंदों में 5 छक्कों और 7 चौकों के साथ 79 की नाबाद पारी खेली। इसके जवाब में आरसीबी 17 ओवरों में महज 121 रन पर सिमट गई। इस पारी में एबी डिविलियर्स ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। किंग्स इलेवन पंजाब ने 111 रन से मैच अपने नाम किया। इसके बाद 27 सितंबर 2020 को शारजाह में खेले गए मुकाबले के दौरान राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) की टीम ने 2 विकेट खोकर 223 रन बनाए थे।

बतौर सलामी बल्लेबाज कप्तान केएल राहुल ने मयंक अग्रवाल के साथ पहले विकेट के लिए 16.3 ओवरों में 183 रन की साझेदारी की थी। राहुल 54 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 69 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मयंक ने 50 गेंदों में 7 छक्कों और 10 चौकों के साथ 106 रन की पारी खेली।

इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 19.3 ओवरों में 4 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने 50 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन ने 85 रन की पारी खेली। राहुल तेवतिया ने 53 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा