Friday, September 04, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

आईपीएल 2026: सिर्फ 45 गेंदों में शतक, तिलक वर्मा ने आईपीएल में बनाया रिकॉर्ड

21 अप्रैल, 2026 01:13 PM

अहमदाबाद : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 30वें मैच में सोमवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) की ओर से खेलते हुए तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध नाबाद 101 रन बनाए। 45 गेंदों की इस पारी में तिलक ने 7 छक्के और 8 चौके लगाए। यह आईपीएल के इतिहास में एमआई की तरफ से बनाया गया संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक भी है। तिलक वर्मा ने इस मामले में सनथ जयसूर्या की बराबरी कर ली है, जिन्होंने साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध 45 गेंदों में शतक पूरा किया था। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे तेज शतकों के मामले में कैमरून ग्रीन दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 47 गेंदों में यह कारनामा किया था। सूर्यकुमार यादव साल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 49 गेंदों में यह कारनामा कर चुके थे। तिलक वर्मा ने अपनी पारी की शुरुआती 22 गेंदों पर महज 19 रन बनाए थे, लेकिन अगली 23 गेंदों पर उन्होंने 82 रन कूटे। तिलक आईपीएल मैच की एक पारी में डेथ ओवर्स (16-20) के दौरान सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 16-20 ओवरों के बीच 18 गेंदों में 65 रन जुटाए। इस लिस्ट में उनसे ऊपर क्विंटन डी कॉक (71 रन), टिम डेविड (69 रन), आंद्रे रसेल (68 रन), ऋषभ पंत (67 रन) और एबी डिविलियर्स (65 रन) हैं।
इस पारी के साथ तिलक गुजरात टाइटंस के विरुद्ध मुंबई इंडियंस की तरफ से शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले साल 2023 में सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में 103 रन की नाबाद पारी खेली थी।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए। यह टीम 96 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो चुकी थी। यहां से तिलक वर्मा ने कप्तान हार्दिक पांड्या (15) के साथ पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों में 81 रन जुटाए। इस साझेदारी ने टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

गुजरात टाइटंस की तरफ से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे