Friday, September 04, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

आईपीएल 2026 : रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए पूरे किए 6 हजार रन

13 अप्रैल, 2026 04:18 PM

मुंबई : आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ हो रही है। वानखेड़े के मैदान पर रोहित शर्मा ने खास उपलब्धि को अपने नाम किया। रोहित ने एमआई की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में 6 हजार रन पूरे कर लिए हैं। आईपीएल इतिहास में रोहित इस मुकाम तक पहुंचने वाले महज दूसरे खिलाड़ी है। एमआई की ओर से खेलते हुए इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम है। एक फ्रेंचाइजी की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। इस लिस्ट में रोहित से आगे सिर्फ विराट कोहली हैं, जिन्होंने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 8,840 रन बनाए हैं। कोहली-रोहित के बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर एमएस धोनी का नाम है।

धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की तरफ से खेलते हुए 4,865 रन बनाए हैं। वहीं, सुरेश रैना ने सीएसके के लिए 4,687 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा को हाल ही में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 15 साल पूरे हुए हैं। अपनी कप्तानी में रोहित मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं। इससे पहले, आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 240 रन लगाए। फिल साल्ट और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 120 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई।

कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि साल्ट ने सिर्फ 36 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए। रजत पाटीदार भी शानदार लय में दिखाई दिए, और उन्होंने महज 20 गेंदों में 53 रनों की दमदार पारी खेली। अंत के ओवरों में टिम डेविड ने 16 गेंदों में 212 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 34 रन बनाए। वहीं, जितेश शर्मा ने 10 रनों का योगदान दिया, तो रोमारियो शेफर्ड 2 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, बुमराह, शार्दुल और सैंटनर ने एक-एक विकेट चटकाया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे