Thursday, July 09, 2026
BREAKING
हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस सरकारी मकानों वाले हरियाणा कर्मियों के लिए बड़ी खबर, आज ही करें ये काम ...कल है आखिरी तारीख! बड़ी खबर: हरियाणा में अब बदलेगा तबादलों का पूरा सिस्टम! सरकार ने 10 दिन की डेडलाइन के साथ जारी किए निर्देश गणना फॉर्म भरने और जमा करवाने के लिए 11 और 12 जुलाई को सभी पोलिंग बूथों पर दो दिवसीय एस.आई.आर. विशेष शिविर लगाया जाएगा: सीईओ अनिंदिता मित्रा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोक मिलनी के दौरान गांव सोली के लोगों को दिया बड़ा तोहफा; सड़कों के लिए 60 लाख रुपये की ग्रांट जारी गुरमीत सिंह खुड्डियां और जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर की चर्चा भगवंत मान सरकार ने बच्चों की प्रारंभिक देखभाल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा किया: डॉ. बलजीत कौर

खेल

आईपीएल 2026 में बना नया कीर्तिमान, 18वें सीजन में बना रिकॉर्ड टूटा

30 अप्रैल, 2026 12:28 PM

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजी ऐसे स्तर पर पहुंच गई है, जहां पहली पारी में बना बड़े से बड़ा स्कोर भी सुरक्षित नहीं रह गया है। आईपीएल 2026 में तो 200 या उससे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का नया रिकॉर्ड बन गया है।

आईपीएल 2026 में 29 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। एमआई पहली पारी में 243 रन बनाकर भी हार गई। इसके पहले अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 264 रन बनाने के बावजूद पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। ये दो मैच बस उदाहरण हैं। आईपीएल 2026 में ऐसा 10 बार हुआ है जब दूसरी पारी में 200 या उससे ज्यादा का लक्ष्य हासिल करते हुए टीमों ने जीत हासिल की है।

यह आईपीएल का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी भी सीजन में 10 बार 200 या उससे अधिक का लक्ष्य हासिल नहीं हुआ था। आईपीएल 2026 का लगभग आधा सीजन बाकी है। ऐसे में 200 या उससे बड़े लक्ष्य को हासिल करने वाली संख्या बढ़ती सकती है। पुराना रिकॉर्ड 18वें सीजन (आईपीएल 2025) में बना था, जब टीमों ने 9 बार 200 या उससे अधिक का लक्ष्य हासिल किया था।

आईपीएल 2026 में 200 या उससे अधिक का लक्ष्य हासिल करने वाली टीमों में आरसीबी (2 बार), मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स (3 बार), राजस्थान रॉयल्स (2 बार), और एसआरएच (2 बार) का नाम शामिल है।

आईपीएल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है। पंजाब ने इसी साल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 का लक्ष्य हासिल किया है, जो आईपीएल का रिकॉर्ड है। दूसरे नंबर पर भी पंजाब ही है। आईपीएल 2024 में पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 का लक्ष्य हासिल किया था। तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर एसआरएच है। एसआरएच ने 2025 में पंजाब के खिलाफ 246, 2026 में मुंबई के खिलाफ 244 और 2026 में ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 229 का लक्ष्य हासिल किया है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा