Friday, September 04, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

आईपीएल 2026: प्रियांश-प्रभसिमरन का कमाल, पंजाब किंग्स के लिए बनाया खास रिकॉर्ड

17 अप्रैल, 2026 11:20 AM

मुंबई : आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में गुरुवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) का सामना पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रहा है। पीबीकेएस के बल्लेबाज प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने बड़ा कारनामा कर डाला है। मुंबई इंडियंस से मिले 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने पंजाब किंग्स की ओर से सलामी बल्लेबाज के तौर पर प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह उतरे। दोनों ने पारी के पहले ही ओवर में दीपक चाहर के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने इरादे साफ कर दिए। प्रियांश-प्रभसिमरन ने पहले ओवर में 21 रन बनाए। आईपीएल में पीबीकेएस की ओर से पारी के पहले ओवर में बनाए गए ये सर्वाधिक रन हैं।

प्रियांश और प्रभसिमरन ने दीपक चाहर के ओवर में 3 चौके और एक छक्का लगाया। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ प्रियांश-प्रभसिमरन ने पारी के पहले ओवर में 18 रन बनाए थे। हालांकि, प्रियांश बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 9 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। कूपर कोनोली भी 12 गेंदों में 17 रन बनाने के बाद अल्लाह गजनफर का शिकार बने।
इससे पहले, मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 195 रन लगाए। एमआई की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में 112 रनों की नाबाद पारी खेली। डी कॉक ने अपनी शतकीय पारी में 186 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 8 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं, नमन धीर ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए।

कप्तान हार्दिक पांड्या ने 14 रनों का योगदान दिया, जबकि रयान रिकेल्टन सिर्फ 2 रन ही बना सके। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, शशांक सिंह और मार्को जानसेन ने एक-एक विकेट निकाला। मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। चोटिल रोहित शर्मा की जगह क्विंटन डी कॉक को मौका दिया गया है, जबकि मिचेल सैंटनर के स्थान पर मयंक रावत खेल रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे