Thursday, July 09, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगा 12 लाख का जुर्माना

01 अप्रैल, 2026 05:31 PM

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मंगलवार को अपना पहला मैच खेलने वाली पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है। मैच के दौरान गंभीर चोट का सामना करने वाले श्रेयस पर धीमे ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया है। श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल द्वारा जारी बयान में कहा गया, "यह आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला उल्लंघन था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है। इसलिए कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।"

मैच के दौरान श्रेयस अय्यर को गंभीर चोट का भी सामना करना पड़ा। नॉन स्ट्राइक पर खड़े श्रेयस अय्यर के दाएं हाथ की कलाई में कूपर कोनोली का एक तेज शॉट आकर लगा। चोट की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अय्यर तुरंत क्रीज पर ही लेट गए। मेडिकल टीम के उपचार के बाद वह बल्लेबाजी के लिए तैयार हुए लेकिन जल्द ही अपना विकेट गंवा बैठे।

मैच की बात करें तो, पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस (जीटी) को 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन पर रोक दिया था। जीटी की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 27 गेंदों पर 39 और जोस बटलर ने 33 गेंदों पर 38 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 17 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली।

पंजाब के लिए विजय कुमार वैशाक ने 3, युजवेंद्र चहल ने 2 और मार्को जानसेन ने 1 विकेट लिए।
पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीता। पंजाब के लिए कूपर कोनोली ने नाबाद 72 रनों की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
जीटी के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। रबाडा, अशोर शर्मा, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा