Thursday, July 09, 2026
BREAKING
'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस सरकारी मकानों वाले हरियाणा कर्मियों के लिए बड़ी खबर, आज ही करें ये काम ...कल है आखिरी तारीख! बड़ी खबर: हरियाणा में अब बदलेगा तबादलों का पूरा सिस्टम! सरकार ने 10 दिन की डेडलाइन के साथ जारी किए निर्देश गणना फॉर्म भरने और जमा करवाने के लिए 11 और 12 जुलाई को सभी पोलिंग बूथों पर दो दिवसीय एस.आई.आर. विशेष शिविर लगाया जाएगा: सीईओ अनिंदिता मित्रा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोक मिलनी के दौरान गांव सोली के लोगों को दिया बड़ा तोहफा; सड़कों के लिए 60 लाख रुपये की ग्रांट जारी गुरमीत सिंह खुड्डियां और जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर की चर्चा भगवंत मान सरकार ने बच्चों की प्रारंभिक देखभाल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा किया: डॉ. बलजीत कौर कर विभाग ने 55.35 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा

खेल

आईपीएल 2026: 'नई गेंद से शुरुआती ओवरों में विकेट लेना अहम रहा', प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद बोले जेसन होल्डर

01 मई, 2026 12:36 PM

अहमदाबाद : आईपीएल 2026 में गुरुवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच मुकाबला खेला गया। ऑलराउंडर जेसन होल्डर के गेंद और बल्ले से किए बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत जीटी ने मैच 4 विकेट से जीता। होल्डर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित होने पर होल्डर ने कहा, "व्यक्तिगत रूप से मैच के दौरान जिस तरह से चीजें हुईं, उससे खुश हूं। यह रात उन खास रातों में से एक थी जब पूरी टीम के लिए सब कुछ सही दिशा में गया। शुरुआत से ही टीम की ऊर्जा काफी अच्छी थी, जिसका असर खेल पर स्पष्ट रूप से दिखा। नई गेंद से शुरुआती ओवरों में विकेट लेना टीम के लिए अहम रहा, और इससे मैच का रुख बदल गया। रबाडा और सिराज ने पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।"

पाटीदार वाले कैच पर होल्डर ने कहा, "मैंने रबाडा को देखा था और टकराव से बचने की कोशिश कर रहा था। मुख्य लक्ष्य गेंद तक पहुंचकर उसे सुरक्षित पकड़ना था। गेंद मेरी तरफ ही आ रही थी। मैं तलाशने नहीं गया था। मैंने मौके का फायदा उठाया।"

होल्डर ने कहा, "टीम का माहौल काफी व्यवस्थित है और हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका समझनी होती है। कोच आशीष की योजनाएं काफी स्पष्ट और विस्तृत होती हैं, जिससे खिलाड़ियों को मदद मिलती है। कई बार उन्हें पहले से स्थिति का अंदाजा नहीं होता, लेकिन वह खुद को हर परिस्थिति के अनुसार ढालने के लिए तैयार रखते हैं।"

मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। अरशद खान, राशिद खान और होल्डर की घातक गेंदबाजी की बदौलत जीटी ने आरसीबी को 19.2 ओवर में 155 पर समेट दिया था।

जीटी ने 15.5 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया।

होल्डर ने 10 गेंदों पर 12 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा