Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

खेल

आईपीएल 2026: दूसरे क्वालीफायर में आरआर के ये 5 खिलाड़ी बने सकते हैं जीटी के लिए बड़ा सिरदर्द

29 मई, 2026 01:21 PM

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। एलिमिनेटर मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करके आ रही आरआर टीम के ये पांच खिलाड़ी जीटी के लिए दूसरे क्वालीफायर में बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी: राजस्थान रॉयल्स को एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अकेले दम पर धमाकेदार जीत दिलाई थी। वैभव ने 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया था। दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में वैभव गुजरात टाइटंस के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। वैभव अगर शुरुआती 8 से 10 ओवरों तक बल्लेबाजी कर गए, तो फिर जीटी के लिए मैच में वापसी कर पाना काफी मुश्किल होगा।

यशस्वी जायसवाल: एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के साथ यशस्वी जायसवाल एंकर की भूमिका निभाते हुए नजर आए थे। हालांकि, यशस्वी अपनी तेज तर्रार बल्लेबाजी के दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं। यशस्वी इस सीजन खेले 15 मुकाबलों में 153 के स्ट्राइक रेट से 426 रन बना चुके हैं।

जोफ्रा आर्चर: राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर पिछले कुछ मुकाबलों में गेंद से सबसे बड़े ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं। आर्चर रनों पर लगाम लगाने के साथ-साथ अहम मौकों पर विकेट भी निकाल रहे हैं। इस सीजन वह 15 मुकाबलों में 24 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। एलिमिनेटर मैच में भी आर्चर ने तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए थे। खास बात यह है कि आर्चर गेंद के साथ-साथ अंतिम ओवरों में तेजी से अहम रन भी बटोर सकते हैं।

ध्रुव जुरेल: गुजरात टाइटंस को दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में ध्रुव जुरेल से खासा सतर्क रहना होगा। नंबर तीन की पोजीशन पर जुरेल के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। एलिमिनेटर मैच में जुरेल ने सिर्फ 21 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली थी। जुरेल इस सीजन मुश्किल हालातों में टीम की पारी को संभालते और तेजी से रन बटोरते हुए भी नजर आए हैं।

रियान पराग: आरआर के कप्तान रियान पराग के लिए भले ही आईपीएल 2026 बल्ले से बहुत शानदार न गुजरा हो, लेकिन वह अपनी दमदार बल्लेबाजी से मैच का रुख पलट सकते हैं। नंबर चार की पोजीशन पर खेल रहे रियान अगर क्रीज पर सेट हो गए, तो वह गुजरात टाइटंस के गेंदबाजी अटैक की धज्जियां उड़ा सकते हैं। इस सीजन उन्होंने 13 पारियों में 156 के स्ट्राइक रेट से 298 रन बनाए हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

'हीरो को टीम इंडिया से बाहर करना…', संजू सैमसन का पत्ता कटने पर अजिंक्य रहाणे को लगा अजीब

'हीरो को टीम इंडिया से बाहर करना…', संजू सैमसन का पत्ता कटने पर अजिंक्य रहाणे को लगा अजीब

Shapoor Zadran: भारत में जिंदगी की जंग हारा अफगानी क्रिकेटर, दुर्लभ बीमारी के बाद 38 साल की उम्र में मौत

Shapoor Zadran: भारत में जिंदगी की जंग हारा अफगानी क्रिकेटर, दुर्लभ बीमारी के बाद 38 साल की उम्र में मौत

'मेरे नाम पर झूठ फैलाया जा रहा', सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

'मेरे नाम पर झूठ फैलाया जा रहा', सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

फुटबॉल के जुनून के बीच अमेरिका में क्रिकेट की दस्तक, पैर जमा रहा है गेंद और बल्ले का खेल

फुटबॉल के जुनून के बीच अमेरिका में क्रिकेट की दस्तक, पैर जमा रहा है गेंद और बल्ले का खेल

बाबर आजम की कप्तानी में वापसी: खिलाड़ियों को दी चेतावनी, कहा- इन 3 चीजों से समझौता नहीं होगा

बाबर आजम की कप्तानी में वापसी: खिलाड़ियों को दी चेतावनी, कहा- इन 3 चीजों से समझौता नहीं होगा