Thursday, July 09, 2026
BREAKING
एआई बना हाथियों का रक्षक, कोयंबटूर रेलवे ट्रैक पर ढाई साल से एक भी मौत नहीं दिल्ली-NCR में भारी मॉनसून बारिश: नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव, सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किया हाई अलर्ट नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया, राजस्थान में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी : पीएम मोदी भूमि रिकॉर्ड और डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम के एकीकरण पर मंथन, ULPIN-DIGIPIN तालमेल को मिलेगा बढ़ावा मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में शामिल हुए पीएम मोदी, आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर एसएआई और सफदरजंग स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के बीच एमओयू, स्पोर्ट्स साइंस और एथलीट देखभाल को मिलेगा बढ़ावा डीआरडीओ ने लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट पिनाका का सफल उड़ान परीक्षण किया ऑस्ट्रेलियनसुपर के 500 मिलियन एयू डॉलर के निवेश पर वित्त मंत्री ने जताई खुशी, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद गुजरात के डेटा सेंटर लक्ष्यों की तुलना में डिप्टी सीएम संघवी ने विफल सेमीकंडक्टर पहलों पर उठाए सवाल

खेल

आईपीएल 2026: जीटी के खिलाफ टॉस जीतकर आरआर ने चुनी गेंदबाजी, चोटिल रियान पराग बाहर

09 मई, 2026 07:58 PM

जयपुर : आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में आरआर के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान रियान पराग इंजरी की वजह से यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। रियान के स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में शिमरोन हेटमायर की एंट्री हुई है। टॉस जीतने के बाद कप्तान यशस्वी ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि विकेट काफी अच्छा है। पराग की हैमस्ट्रिंग खिंच गई है, वह जल्द ही वापस आ जाएंगे। पराग की जगह पर हेटमायर आए हैं। आएगा।"

गुजरात टाइटंस ने भी इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। मानव सुथार की जगह पर प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है। टॉस हारने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। मानव की जगह प्रसिद्ध वापस आए हैं। मुझे लगता है कि अपनी ताकत पर ध्यान देना जरूरी है। हमने कुछ एरिया पर सोच-विचार किया है। हमने जो ज्यादातर मैच खेले हैं, वे काफी करीबी रहे हैं। हम देखेंगे कि पहले कुछ ओवर में चीजें कैसी रहती हैं।"

राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अब तक खेले 10 मुकाबलों में से 6 में जीत दर्ज की है, जबकि 4 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, तो नंबर तीन पर ध्रुव जुरेल अपनी काबिलियत साबित करने में सफल रहे हैं। कप्तान रियान पराग भी फॉर्म में लौट आए हैं और उन्होंने आखिरी मैच में 90 रनों की दमदार पारी खेली थी। गेंदबाजी में जोफा आर्चर और नांद्रे बर्गर की जोड़ी ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। हालांकि, रवि बिश्नोई रनों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे हैं।

दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, जोस बटलर ने भी अहम योगदान दिया है। जीटी की चिंता का विषय टीम का मिडिल ऑर्डर रहा है। राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर इस सीजन कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। हालांकि, गुजरात टाइटंस का गेंदबाजी अटैक अच्छी फॉर्म में है। पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी मुकाबले में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, जेसन होल्डर ने अकेले 4 विकेट निकाले थे।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा और यशराज पुंजा।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा