Friday, September 04, 2026
BREAKING
भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा 6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

खेल

आईपीएल 2026: केएल राहुल ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर वन

18 मई, 2026 04:03 PM

आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 5 विकेट से हराया। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में डीसी को मिली जीत में केएल राहुल ने बल्ले से अहम योगदान दिया। उन्होंने 42 गेंदों में 56 रनों की दमदार पारी खेली। राहुल ने अपनी इस पारी के दौरान एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा।

केएल राहुल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने रविवार को आरआर के खिलाफ 9वीं बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली। इससे पहले, यह रिकॉर्ड डिविलियर्स के नाम था, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली है। इस लिस्ट में शिखर धवन (7) और विराट कोहली (7) संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

आरआर से मिले 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को अभिषेक पोरेल और केएल राहुल ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 10.1 ओवर में 105 रन जोड़े। राहुल अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 42 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके और 3 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। वहीं, अभिषेक ने 31 गेंदों में 51 रनों का योगदान दिया। अक्षर पटेल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 34 रनों की नाबाद पारी खेली, तो आशुतोष शर्मा ने सिर्फ 5 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाते हुए डीसी को 19.2 ओवर में 5 विकेट से जीत दिलाई।

इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 193 रन लगाए। आरआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और यशस्वी जायसवाल महज 12 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 21 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए।

वहीं, ध्रुव जुरेल ने 40 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेली। कप्तान रियान पराग ने सिर्फ 26 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान रियान ने 3 चौके और 5 छक्के लगाए। गेंदबाजी में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिचेल स्टार्क ने 40 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि लुंगी एनगिडी ने 24 रन खर्च करके 2 विकेट झटके।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे