Friday, September 04, 2026
BREAKING
6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

खेल

आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ हारकर भी 'जीत' गई आरसीबी, पहले क्वालिफायर में जगह पक्की

23 मई, 2026 04:58 PM

हैदराबाद; आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 55 रनों से हराया। हालांकि, इस हार के बावजूद आरसीबी अंक तालिका में पहले स्थान पर रही और टीम ने पहले क्वालिफायर का टिकट हासिल कर लिया है।

शुक्रवार को राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 255 रन लगाए। एसआरएच को अंक तालिका में टॉप 2 में रहने के लिए इस मुकाबले को 90 से उससे अधिक रनों से जीतना था। हालांकि, आरसीबी ने एसआरएच के अरमानों को पूरा नहीं होने दिया। आरसीबी ने 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 200 रन बनाए।

इस मुकाबले में मिली हार के बावजूद आरसीबी ने पहले क्वालिफायर में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां उनका सामना अंक तालिका में दूसरे नंबर पर मौजूद गुजरात टाइटंस से 26 मई को होगा। लीग स्टेज को एसआरएच ने भी 18 प्वाइंट्स के साथ पूरा किया, लेकिन वह नेट रन रेट के मामले में आरसीबी और गुजरात टाइटंस से पिछड़ने की वजह से अंक तालिका में तीसरे नंबर पर रही। एसआरएच 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी। हालांकि, एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद की विपक्षी टीम अभी तय नहीं हुई है।

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएच की शुरुआत अच्छी रही। हेड और अभिषेक ने मिलकर 3.6 ओवर में 45 रन जोड़े। हेड 16 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अभिषेक ने महज 22 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। ईशान किशन एक बार फिर बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 46 गेंदों में 79 रनों की दमदार पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 24 गेंदों में 51 रन बनाए। अंत के ओवरों में नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए, जिसके बूते एसआरएच 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में सफल रही।

256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों में 44 रनों की तेज तर्रार पारी खेली और कोहली संग मिलकर पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। विराट 15 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल ने 21 रनों का योगदान दिया। कप्तान रजत पाटीदार ने 39 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि क्रुणाल पांड्या ने 31 गेंदों में 41 रनों की नाबाद पारी खेली। टिम डेविड ने 7 गेंदों में 15 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे