Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

24 मई, 2026 04:07 PM

आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

टॉस जीतकर हार्दिक ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है और शाम होते-होते यह और बेहतर हो जाती है। आज का दिन बहुत खास है। कुल मिलाकर, रिलायंस फाउंडेशन ने 29 लाख लोगों की मदद की है और उन पर अपना असर डाला है। हम बस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं और उन्हें इस पल का आनंद लेने का मौका देना चाहते हैं। यह मैच हमारी टीम के लिए बहुत मायने रखता है। हम अपना पूरा जोर लगाना चाहते हैं। हमारा यह सीजन काफी मुश्किल रहा है, और हम इसका अंत शानदार तरीके से करना चाहते हैं। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। दीपक चाहर टीम में हैं।"

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। हम जानते हैं कि यह टूर्नामेंट का आखिरी मैच हो सकता है और हम इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं। उम्मीद है कि हम अपने मौकों का पूरा फायदा उठाएंगे और अपना सबसे अच्छा खेल दिखाएंगे। अगर हम जीतते हैं, तो हम क्वालिफाई कर जाएंगे और हमें दूसरों से किसी भी तरह की मदद की जरूरत नहीं पड़ेगी। टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। मैं, नांद्रे बर्गर और जडेजा प्लेइंग इलेवन में वापस आए हैं।"

आरआर के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। आरआर के 13 मैचों से 14 अंक हैं। अगर रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स इस मैच को जीतने में कामयाब रहती है, तो 16 अंक के साथ प्लेऑफ में चली जाएगी और चौथा स्थान हासिल करेगी, वहीं हार की स्थिति में उसका सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच की ज्यादा अहमियत नहीं है। टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। हां, सीजन के इस आखिरी मुकाबले को टीम जीतकर एमआई जरूर अपने अभियान को अपने फैंस के बीच बढ़े आत्मविश्वास के साथ समाप्त करने की कोशिश करेगी।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, रघु शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई