Friday, September 04, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

आईपीएल 2026: एमआई-आरसीबी की टक्कर में विराट और रोहित पर रहेगी नजर, दोनों बल्लेबाजों का ऐसा है रिकॉर्ड

12 अप्रैल, 2026 03:55 PM

मुंबई : आईपीएल 2026 में रविवार की शाम बेहद रोमांचक होने वाली है। सीजन का 20वां मुकाबला लीग की दो बड़ी और लोकप्रिय टीमों मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच शाम 7:30 से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैच का आकर्षण इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि मौजूदा समय के भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े स्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा अपनी-अपनी टीमों के लिए ताल ठोकते नजर आएंगे। अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक साथ और अलग-अलग जर्सी में देखने का मौका फैंस के लिए रोमांचक होगा। रोहित एमआई को तो विराट आरसीबी को जीत दिलाने के लक्ष्य से वानखेड़े में उतरेंगे। आईए देखते हैं कि रोहित का आरसीबी और विराट का एमआई के खिलाफ अब तक कैसा प्रदर्शन रहा है। रोहित शर्मा ने 2008 से 2010 के बीच डेक्कन चार्जेस और 2011 से 2025 के बीच मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहते हुए आरसीबी के खिलाफ 34 मैच खेले हैं।

रोहित ने 33 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए कुल 848 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 27.35 और स्ट्राइक रेट 136.99 रहा है। रोहित ने आरसीबी के खिलाफ 7 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा, रोहित ने आरसीबी के खिलाफ 38 छक्के और 78 चौके लगाए हैं। इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में एमआई के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर (24 मैच में 985 रन) और एमएस धोनी (39 मैच में 917 रन) के बाद तीसरे नंबर पर हैं। रोहित ने आईपीएल 2026 में 3 मैचों में 1 अर्धशतक लगाते हुए 118 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने 2008 से 2025 के बीच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले 36 मैचों की 35 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 31.61 की औसत और 129.11 की स्ट्राइक रेट से 980 रन बनाए हैं।

इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं। सर्वाधिक स्कोर नाबाद 92 रन है। कोहली ने एमआई के खिलाफ 36 छक्के और 84 चौके लगाए हैं। एमआई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की ओवरऑल सूची में विराट पहले स्थान पर हैं। दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं जिन्होंने 21 मैचों में 3 शतक और 6 अर्धशतक लगाते हुए कुल 977 रन बनाए हैं। शिखर धवन 28 मैचों में 6 अर्धशतक की मदद से 901 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। आईपीएल 2026 में विराट ने 3 मैचों की 1 अर्धशतक लगाते हुए 129 रन बनाए हैं। सीजन में आरसीबी 3 मैचों में 2 जीत के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है, जबकि मुंबई इंडियंस 3 मैचों में 1 जीत के साथ आठवें नंबर पर है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे