Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा

राष्ट्रीय

असम विधानसभा चुनाव: खड़गे आज कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करेंगे, लखीमपुर में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

29 मार्च, 2026 12:48 PM

गुवाहाटी : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे असम विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। सिंह ने गुवाहाटी में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र कई महीनों की मेहनत का परिणाम है, जिसके दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यभर के लोगों से संवाद किया।

उन्होंने कहा, '' लखीमपुर में खरगे जी द्वारा पार्टी का घोषणापत्र जारी किया जाएगा।'' कांग्रेस अध्यक्ष रविवार को लखीमपुर जिले का दौरा करेंगे और वहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, '' हर जगह लोग भयभीत हैं। अगर कोई सरकार की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी कर दे, तो दिन ढलने से पहले ही पुलिस उसके दरवाजे पर पहुंच जाएगी। सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले मीडिया संस्थानों को खतरा है।''

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ''हमने देखा है कि जब भी वह मीडिया से बात करते हैं, तो वह अपनी पार्टी की तुलना में हमारी पार्टी पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं। मेरा सुझाव है कि वे अपने भीतर भी एक नजर डालें, क्योंकि भाजपा पहले ही दो गुटों में बंट चुकी है - एक है भाजपा (हिमंत विश्व शर्मा गुट) और दूसरा है 'असली' भाजपा।''

सिंह ने यह भी दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल जैसे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को पार्टी के भीतर ही दरकिनार कर दिया गया है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्ष राज्य में व्यापक बहुमत से सत्ता में आएगा। सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस नीत गठबंधन असम की सत्ता में वापसी करेगा। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना चार मई को की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस 2016 से राज्य की सत्ता से बाहर है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी