Wednesday, April 08, 2026
BREAKING
बंगाल चुनाव: जेल से बाहर आते ही राकेश सिंह बने भाजपा उम्मीदवार, कोलकाता पोर्ट सीट से लड़ेंगे चुनाव झारखंड टेंडर घोटाला: रिटायर्ड इंजीनियर इन चीफ समेत दो ने किया सरेंडर, कोर्ट से मिली सशर्त जमानत दिल्ली की मुख्यमंत्री और एलजी ने वासुदेव घाट का दौरा, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा असमय वर्षा-ओलावृष्टि से प्रभावित किसान को त्वरित राहत, सीएम योगी ने कहा- क्षतिपूर्ति में नहीं होगी देरी भड़काऊ भाषण देने पर TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर तेजस्वी का तंज, 'अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग पश्चिम बंगाल चुनाव : 2011 से लगातार तीव्र वृद्धि के बाद पहली बार मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक, भय-हिंसा और प्रलोभन रहित होगा चुनाव असम में चुनाव की तैयारियां पूरी, पोलिंग कर्मियों ने कहा-पहली बार मिला ऐसा अनुभव Artemis II की झलक: Orion spacecraft के 32 कैमरों ने कैद कीं पृथ्वी-चंद्रमा की अद्भुत तस्वीरें

राष्ट्रीय

असम में चुनाव की तैयारियां पूरी, पोलिंग कर्मियों ने कहा-पहली बार मिला ऐसा अनुभव

08 अप्रैल, 2026 03:31 PM

विश्वनाथ : गुरुवार को होने वाले असम विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विश्वनाथ और होजाई में पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए बुधवार को रवाना हो चुकी हैं। चुनावी माहौल के बीच कर्मचारियों में उत्साह और जिम्मेदारी का भाव साफ दिखाई दे रहा है। होजाई से एक पोलिंग कर्मी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए आईएएनएस से कहा कि यह उनके जीवन का पहला ऐसा अनुभव है और वह खुद को काफी उत्साहित व तरोताजा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी पर जाना उनके लिए गर्व की बात है और यह एक नया अनुभव भी है। वहीं, एक अन्य पोलिंग कर्मी ने कहा कि सभी लोग एक ही चरण में चुनाव ड्यूटी निभा रहे हैं, जिससे टीमवर्क और सहयोग की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि हर कोई अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है और यह अनुभव उनके लिए बेहद खास है।

होजाई जिले से भी एक पोलिंग कर्मी ने जानकारी दी कि उनका पोलिंग स्टेशन नंबर 92 है और उनकी टीम में कुल चार सदस्य हैं, जो मिलकर चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में जुटे हैं।
नगांव से पोलिंग कर्मी ने कहा, "मैं मतदाताओं से अनुरोध करना चाहूंगा कि वे जल्दी आएं और मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लें। अपना वोट डालें और अपने अधिकार का प्रयोग करें।"

गौरतलब है कि असम में गुरुवार को एक ही चरण में मतदान होना है। राज्य की सभी 126 विधानसभा सीटों पर इस बार कुल 722 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें राष्ट्रीय दलों के 211, राज्य स्तरीय दलों के 116, पंजीकृत दलों के 137 और 258 निर्दलीय प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

चुनाव आयोग द्वारा पूरी तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। वहीं, वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
असम में लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर उत्साह चरम पर है और सभी की नजरें अब मतदान और नतीजों पर टिकी हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बंगाल चुनाव: जेल से बाहर आते ही राकेश सिंह बने भाजपा उम्मीदवार, कोलकाता पोर्ट सीट से लड़ेंगे चुनाव

बंगाल चुनाव: जेल से बाहर आते ही राकेश सिंह बने भाजपा उम्मीदवार, कोलकाता पोर्ट सीट से लड़ेंगे चुनाव

झारखंड टेंडर घोटाला: रिटायर्ड इंजीनियर इन चीफ समेत दो ने किया सरेंडर, कोर्ट से मिली सशर्त जमानत

झारखंड टेंडर घोटाला: रिटायर्ड इंजीनियर इन चीफ समेत दो ने किया सरेंडर, कोर्ट से मिली सशर्त जमानत

दिल्ली की मुख्यमंत्री और एलजी ने वासुदेव घाट का दौरा, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा

दिल्ली की मुख्यमंत्री और एलजी ने वासुदेव घाट का दौरा, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा

असमय वर्षा-ओलावृष्टि से प्रभावित किसान को त्वरित राहत, सीएम योगी ने कहा- क्षतिपूर्ति में नहीं होगी देरी

असमय वर्षा-ओलावृष्टि से प्रभावित किसान को त्वरित राहत, सीएम योगी ने कहा- क्षतिपूर्ति में नहीं होगी देरी

भड़काऊ भाषण देने पर TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत

भड़काऊ भाषण देने पर TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर तेजस्वी का तंज, 'अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर तेजस्वी का तंज, 'अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग

पश्चिम बंगाल चुनाव : 2011 से लगातार तीव्र वृद्धि के बाद पहली बार मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज

पश्चिम बंगाल चुनाव : 2011 से लगातार तीव्र वृद्धि के बाद पहली बार मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज

चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक, भय-हिंसा और प्रलोभन रहित होगा चुनाव

चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक, भय-हिंसा और प्रलोभन रहित होगा चुनाव

पीएम मोदी 21 अप्रैल को पचपदरा में रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण

पीएम मोदी 21 अप्रैल को पचपदरा में रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण

मुद्रा योजना ने 11 साल में छोटे उद्यमियों, महिलाओं और हुनरमंद हाथों को दिया आत्मनिर्भरता का भरोसा: पीएम मोदी

मुद्रा योजना ने 11 साल में छोटे उद्यमियों, महिलाओं और हुनरमंद हाथों को दिया आत्मनिर्भरता का भरोसा: पीएम मोदी