Monday, August 31, 2026
BREAKING
नेपाल की व‍िनाशकारी बाढ़ के बाद सुरंगों में फंसे लोग, बचाने में जुटी भारतीय टनल रेस्क्यू टीम नेपाल में विनाशकारी बाढ़ का कहर, मृतकों की संख्या 900 के पार; 4,247 लोग अब भी लापता बिश्केक में पीएम मोदी की ईरानी राष्ट्रपति से हुई अहम मुलाकात अमेरिका-भारत निवेश साझेदारी को मिलेगा नया आयाम, CFIUS प्रक्रिया की समझ बढ़ाने पर जोर इजरायल-ग्रीस क्षेत्रीय चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे, डिफेंस डील सील घर का खाना खाने के बाद भी बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल, इन वजहों को न करें नजरअंदाज 'कोर्ट पर मेरा अनुभव बहुत बुरा था', यूएस ओपन से पहले ही राउंड में बाहर होने पर बोले जोकोविच दलीप ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा, सेंट्रल जोन के खिलाफ खेली आतिशी पारी डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के साथ इंग्लैंड को हुआ एक पायदान का फायदा, पाकिस्तान की हालत खस्ता बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लॉर्ड्स टेस्ट की हार के लिए जिम्मेदार, बोले- हम मौके का फायदा नहीं उठा सके

मनोरंजन

'अर्जुन रेड्डी' के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय देवरकोंडा, बोले- संदीप रेड्डी वांगा और मेरा रिश्ता बेहद खास

31 अगस्त, 2026 04:37 PM

मुंबई: विजय देवरकोंडा और संदीप रेड्डी वांगा ने अपने करियर के एक ऐसे दौर में साथ कदम रखा था, जब उनके पास न तो पहचान थी और न ही फिल्मों की दुनिया में कोई बड़ा सहारा। एक फिल्म पर दोनों ने अपना करियर और भविष्य तक दांव पर लगा दिया था। उस मुश्किल समय में जो भरोसा दोनों के बीच बना, वह आज भी कायम है। यही वजह है कि जब विजय से संदीप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके मन में संदीप के लिए बेशुमार प्यार है और वह उसे शब्दों में नहीं बता सकते।

विजय देवरकोंडा निर्देशक वेणु गोपाल रेड्डी की रोमांटिक फिल्म 'रोमनचकम' के प्री-रिलीज इवेंट में पहुंचे थे। इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा प्रस्तुत कर रहे हैं। इसी दौरान विजय ने संदीप के साथ अपने रिश्ते और फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के दिनों को याद किया।

विजय ने कहा, ''संदीप के लिए मेरे मन में जो प्यार है, उसे मैं शब्दों में नहीं बता सकता। यह सिर्फ निर्देशक और अभिनेता का रिश्ता नहीं है। यह सिर्फ भाई का रिश्ता या दोस्ती भी नहीं है। यह कुछ और है। मेरा संदीप के साथ रिश्ता करियर के शुरुआती संघर्षों से जुड़ा हुआ है।''

विजय ने 'अर्जुन रेड्डी' के बनने के समय को याद करते हुए बताया कि उस वक्त दोनों के पास ज्यादा पैसा या किसी तरह का प्रभाव नहीं था। फिल्म बनाना उनके लिए किसी बड़ी लड़ाई से कम नहीं था। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें खुद नहीं पता था कि वे क्या कर रहे हैं। अगर फिल्म नहीं चलती तो दोनों के लिए हालात बहुत मुश्किल हो सकते थे।

विजय ने कहा, ''उस वक्त हम दोनों साथ में जंग लड़ रहे थे। हमें नहीं पता था कि हम क्या कर रहे हैं। अगर फिल्म नहीं चलती तो हमारे लिए हालात बहुत मुश्किल हो सकते थे। हम दोनों के पास पैसे नहीं थे। हमारी कोई पहचान नहीं थी। हमारे कोई फैंस नहीं थे, क्योंकि तब तक फिल्म 'पेलीचूपुलु' रिलीज नहीं हुई थी।''

अभिनेता ने कहा, ''मुझे संदीप को सिर्फ इसलिए याद नहीं करता कि 'अर्जुन रेड्डी' सफल रही या बाद में वह फिल्म इतनी बड़ी बन गई। मेरे लिए इस फिल्म से जुड़े असली मायने हमारे साथ बिताए हुए पल हैं। फिल्म बनाते समय हमने न सिर्फ काम किया, बल्कि अपनी जिंदगी, तनाव और मुश्किलें भी एक-दूसरे के साथ साझा कीं।''

विजय ने कहा, ''फिल्म बनाने के लिए प्रणय और प्रभाकर ने अपनी जमीन तक गिरवी रख दी थी। उन्होंने संदीप पर भरोसा करके फिल्म के लिए पैसा लगाया था और संदीप ने भी मुझ पर पूरा विश्वास रखा। इतना ही नहीं, उन्होंने उन लोगों को भी मेरी काबिलियत पर भरोसा करने के लिए तैयार किया।''

अभिनेता ने कहा, ''उस फिल्म के साथ बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ था। एक फिल्म के लिए परिवार की कमाई, भविष्य और बहुत सारी उम्मीदें लगा दी गई थीं। इसी वजह से वह दौर मेरे लिए बेहद खास है। संदीप मेरे लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, और मैं भी संदीप के लिए किसी भी हद तक जा सकता हूं।'

बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा की आने वाली फिल्म 'रोमांचकम' दुनिया भर के सिनेमाघरों में 3 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

आकृति कक्कड़ ने दिलाई 70-80 के दशक की यादें, 'ओ जानू' में दिखे पुराने सितारों के रंग

आकृति कक्कड़ ने दिलाई 70-80 के दशक की यादें, 'ओ जानू' में दिखे पुराने सितारों के रंग

पिता-बेटे के रिश्ते की अनकही कहानी लेकर आ रहे अंशुमान झा और रघुबीर यादव, इस दिन रिलीज होगी 'ओम का हरि'

पिता-बेटे के रिश्ते की अनकही कहानी लेकर आ रहे अंशुमान झा और रघुबीर यादव, इस दिन रिलीज होगी 'ओम का हरि'

भगवान शिव की भक्ति में लीन हुईं ईशा कोप्पिकर, घर पर रुद्राभिषेक कर मांगा सुख-शांति का आशीर्वाद

भगवान शिव की भक्ति में लीन हुईं ईशा कोप्पिकर, घर पर रुद्राभिषेक कर मांगा सुख-शांति का आशीर्वाद

'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन ने खोला बेटे अभिषेक का राज, बोले-'वो फल खाते ही नहीं हैं'

'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन ने खोला बेटे अभिषेक का राज, बोले-'वो फल खाते ही नहीं हैं'

चंकी पांडे ने वडोदरा पहुंचकर लूटी महफिल, बोले- बच्चे जैसा महसूस कर रहा था

चंकी पांडे ने वडोदरा पहुंचकर लूटी महफिल, बोले- बच्चे जैसा महसूस कर रहा था

'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन में स्पेशल होस्ट बनेंगे अजय देवगन, बोले-'किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें'

'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन में स्पेशल होस्ट बनेंगे अजय देवगन, बोले-'किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें'

इमरान हाशमी का फैन समझकर बनाया 'पिया घर आया', अखिल सचदेवा ने बताया गाने का पूरा किस्सा

इमरान हाशमी का फैन समझकर बनाया 'पिया घर आया', अखिल सचदेवा ने बताया गाने का पूरा किस्सा

'खतरों के खिलाड़ी 15' से जल्दी बाहर होने का दर्द अब भी दिल में है- अविका गौर

'खतरों के खिलाड़ी 15' से जल्दी बाहर होने का दर्द अब भी दिल में है- अविका गौर

भोजपुरी सिनेमा को सिर्फ डबल मीनिंग गानों से जोड़ने पर मोनालिसा ने जताई नाराजगी, बोलीं- पूरी इंडस्ट्री को जज करना सही नहीं

भोजपुरी सिनेमा को सिर्फ डबल मीनिंग गानों से जोड़ने पर मोनालिसा ने जताई नाराजगी, बोलीं- पूरी इंडस्ट्री को जज करना सही नहीं

'ऑपरेशन सफेद सागर' में एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार के लिए सीखा सैल्यूट से लेकर चलने तक का तरीका: मिहिर आहूजा

'ऑपरेशन सफेद सागर' में एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार के लिए सीखा सैल्यूट से लेकर चलने तक का तरीका: मिहिर आहूजा