Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

राष्ट्रीय

अयोध्या में राष्ट्रपति मुर्मु का दौरा, रामलला के दर्शन और ‘श्री राम यंत्र’ की स्थापना

19 मार्च, 2026 07:47 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार (19 मार्च, 2026) को उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना और आरती की तथा ‘श्री राम यंत्र’ की स्थापना व पूजन भी किया।

अयोध्या आगमन को बताया सौभाग्य

अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि अयोध्या नगरी की पवित्र धूलि का स्पर्श करना उनके लिए परम सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि चैत्र शुक्ल संवत्सर 2083 के प्रारंभ और नवरात्रि के पहले दिन यहां उपस्थित होना उनके लिए विशेष अवसर है।

ऐतिहासिक क्षणों का किया उल्लेख

राष्ट्रपति ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर का भूमि पूजन, रामलला के दिव्य विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा, राम दरबार का भक्तों के लिए खुलना और मंदिर के शिखर पर धर्म-ध्वजारोहण—ये सभी हमारे इतिहास और संस्कृति की स्वर्णिम तिथियां हैं।

राम राज्य को बताया आदर्श मार्ग

द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि देश एक समावेशी समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से 2047 तक इन लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकेगा।

तुलसीदास के रामराज्य का उल्लेख

राष्ट्रपति ने गोस्वामी तुलसीदास के रामराज्य का उल्लेख करते हुए कहा कि उसमें कोई दुखी, निर्धन या वंचित नहीं होता। उन्होंने कहा कि रामराज्य आर्थिक समृद्धि और सामाजिक समरसता का सर्वोच्च आदर्श प्रस्तुत करता है।

नैतिकता आधारित राष्ट्र निर्माण पर जोर

राष्ट्रपति ने कहा कि राम राज्य के आदर्शों का पालन करते हुए हम नैतिकता और धर्माचरण पर आधारित राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने सामाजिक समावेश और आर्थिक न्याय को वर्तमान राष्ट्रीय लक्ष्यों का अहम हिस्सा बताया।

एकता और समर्पण का दिया संदेश

राष्ट्रपति ने नागरिकों से एकता की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम के प्रति भक्ति के बंधन से जुड़कर और आपसी आत्मीयता बनाए रखते हुए सभी को राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी