Wednesday, September 09, 2026
BREAKING
Asian Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम जापान रवाना, 20 सितंबर को इंडोनेशिया के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेंगे चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सरेंडर पर रोक लेकिन 5 करोड़ जमा करने का आदेश अमेरिका में बच्चे, भारत में शूटिंग... 'वाइब' के लिए प्रीति जिंटा ने की खूब भागदौड़ लव लॉटरी का ट्रेलर रिलीज़, रिश्तों के धोखे और पुरुष अधिकारों के सवालों के बीच छिपे रहस्य की झलक 'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य औषधीय गुणों से भरपूर है बेल का पेड़, आयुष मंत्रालय ने बताए इसके चमत्कारी गुण हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले रोडवेज कर्मचारियों की 80 से 90 प्रतिशत मांगों पर बनी सहमति, एक माह बाद होगी फैसलों की समीक्षा : अनिल विज महिला जनप्रतिनिधि बदलाव की शिल्पकार : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधायक हरेंद्र सिंह की दिवंगत माता को अर्पित की श्रद्धांजलि

मनोरंजन

अमेरिका में बच्चे, भारत में शूटिंग... 'वाइब' के लिए प्रीति जिंटा ने की खूब भागदौड़

09 सितंबर, 2026 12:00 PM

मुंबई : अभिनेत्री प्रीति जिंटा की जिंदगी में फिल्मों के साथ-साथ परिवार भी उतनी ही अहमियत रखता है। शादी के बाद से वह लॉस एंजिल्स में पति जीन गुडइनफ और जुड़वां बच्चों जय और जिया के साथ रहती हैं। ऐसे में जब किसी फिल्म की शूटिंग के लिए उन्हें भारत आना पड़ता है, तो दोनों देशों के बीच लगातार सफर करना भी उनके काम का हिस्सा बन जाता है। अपनी आने वाली फिल्म 'वाइब' के दौरान भी प्रीति को कुछ ऐसा ही करना पड़ा। समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया कि शूटिंग काफी बिजी थी, लेकिन इस पूरे सफर में उन्हें मेहनत के साथ खूब मजा भी आया। समाचार एजेंसी से खास बातचीत में प्रीति ने कहा, ''मैंने 'वाइब' फिल्म को इसकी कहानी की वजह से साइन किया। जब मैंने पहली बार फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो मुझे कहानी इतनी पसंद आई कि मैं पढ़ते हुए कई बार हंसीं। मेरे लिए यही सबसे बड़ा संकेत था कि फिल्म में कुछ ऐसा है, जो दर्शकों को भी पसंद आ सकता है। अगर एक कलाकार कहानी पढ़कर ही इतना हंस रहा है, तो बाकी कलाकारों के अभिनय और फिल्म के पूरी तरह तैयार होने के बाद उसका असर और भी अच्छा हो सकता है।''

उन्होंने आगे कहा, ''फिल्म की कहानी पसंद आना एक बात थी, लेकिन इसकी शूटिंग के दौरान सबसे बड़ी चुनौती मेरा परिवार था। मेरे बच्चे अमेरिका में रहते हैं और शूटिंग भारत में हो रही थी। ऐसे में मुझे भारत और अमेरिका, दोनों के बीच आना-जाना पड़ता था। यह सफर काफी थकाने वाला था, लेकिन मैंने इसे अपने काम का हिस्सा मान लिया था।''
प्रीति ने कहा, ''मैं पहले से ही एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी। इसलिए मैं ऐसा कुछ करना चाहती थी, जिसमें थोड़ा हल्कापन और मस्ती हो। 'वाइब' मुझे इसी कारण ज्यादा पसंद आई। इसमें हमने काफी मेहनत की, लेकिन मजा भी बहुत आया। इस दौरान मुझे काफी कुछ नया सीखने को भी मिला। मैंने इसे खूब एंजॉय किया।''

प्रीति जिंटा ने करीब आठ साल के ब्रेक के बाद हाल ही में बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनकी फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस पीरियड ड्रामा में उनके साथ सनी देओल नजर आए हैं। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस ने बनाया है। लंबे ब्रेक के बाद पर्दे पर लौटने वाली प्रीति अब लगातार नए प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं।
'वाइब' की बात करें तो इस फिल्म में कुणाल खेमू मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन भी कुणाल खेमू कर रहे हैं।
फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सरेंडर पर रोक लेकिन 5 करोड़ जमा करने का आदेश

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सरेंडर पर रोक लेकिन 5 करोड़ जमा करने का आदेश

लव लॉटरी का ट्रेलर रिलीज़, रिश्तों के धोखे और पुरुष अधिकारों के सवालों के बीच छिपे रहस्य की झलक

लव लॉटरी का ट्रेलर रिलीज़, रिश्तों के धोखे और पुरुष अधिकारों के सवालों के बीच छिपे रहस्य की झलक

'जूही मूई' के ऑफ एयर होने से टूटा ईशा सिंह का दिल, बोलीं- इस सफर को अभी और आगे ले जाना चाहती थी

'जूही मूई' के ऑफ एयर होने से टूटा ईशा सिंह का दिल, बोलीं- इस सफर को अभी और आगे ले जाना चाहती थी

पंचकूला में 'रोडीज रीबर्थ' का प्रमोशनल इवेंट, 'ओजी वर्सेज न्यूजी' कॉन्सेप्ट पर 21वां सीजन बेस्ड

पंचकूला में 'रोडीज रीबर्थ' का प्रमोशनल इवेंट, 'ओजी वर्सेज न्यूजी' कॉन्सेप्ट पर 21वां सीजन बेस्ड

बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'

बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'

'अब डर को पीछे छोड़ने का समय है', बादशाह से अलग होने के बाद ईशा रिखी ने बताई 'बिग बॉस 20' में आने की वजह

'अब डर को पीछे छोड़ने का समय है', बादशाह से अलग होने के बाद ईशा रिखी ने बताई 'बिग बॉस 20' में आने की वजह

'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती

'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती

माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला'

माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला'

नाग पंचमी पर कुब्रा सैत का जागरूक संदेश - आस्था के नाम पर क्रूरता नहीं

नाग पंचमी पर कुब्रा सैत का जागरूक संदेश - आस्था के नाम पर क्रूरता नहीं

संदीपा धर ने शुरू की ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग, सेट से शेयर कीं दिलचस्प झलकियां

संदीपा धर ने शुरू की ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग, सेट से शेयर कीं दिलचस्प झलकियां