Saturday, August 22, 2026
BREAKING
लुसाने डायमंड लीग: 88.05 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे नीरज, श्रीलंका के रुमेश ने जीता खिताब हैदराबाद रियल एस्टेट में नया रिकॉर्ड, एक एकड़ जमीन 264 करोड़ रुपए में बिकी बिहार के बेतिया में तेज रफ्तार बस का कहर: सड़क किनारे नाच-गाना देख रही भीड़ को कुचला, 5 की मौत, 18 लोग घायल ट्रंप ने अपनी वैश्विक टैरिफ नीति को बताया अमेर‍िका की खुशहाली, बोले- इन शुल्कों की वजह से समृद्ध हुआ देश सिनसिनाटी ओपन: कोको गॉफ सेमीफाइनल में पहुंची, सारा बेजलेक से होगी फाइनल में पहुंचने की जंग अमृतसर सूरमाज की कप्तानी मेरे लिए गर्व की बात: अभिषेक शर्मा प्रीमियर लीग: आर्सेनल ने कोवेंट्री सिटी को 3-0 से हराया डिंपी के ट्रांसफॉर्मेशन पर बोलीं हर्षिता गौर, 'अब इमोशनली समझदार और मेंटली स्ट्रॉन्ग हूं' प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी, लोगों को पर्सनल लाइफ में दखल न देने की हिदायत दी

खेल

अमृतसर सूरमाज की कप्तानी मेरे लिए गर्व की बात: अभिषेक शर्मा

22 अगस्त, 2026 02:10 PM

अमृतसर : भारतीय टी20 टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शेर ए पंजाब टी20 लीग में अमृतसर सूरमाज की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अपने गृहनगर की टीम की कप्तानी करना बेहद खास है। मैं अमृतसर सूरमाज की कप्तानी करने और पंजाब की अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों को आगे बढ़ाने को लेकर उत्साहित हूं। अभिषेक शर्मा ने कहा, "इस टीम की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान की बात है और साथ ही एक भावनात्मक जिम्मेदारी भी है। पंजाब ने मेरे क्रिकेट सफर में मुझे सब कुछ दिया है। अब सिर्फ खिलाड़ी के रूप में नहीं, बल्कि अपने गृह राज्य की टी20 लीग में एक फ्रेंचाइजी की कप्तानी करना मेरे लिए गर्व का पल है।" उन्होंने कहा, "मेरी व्यक्तिगत सोच हमेशा पहली गेंद से ही विपक्ष पर दबाव बनाने की रही है और मैं चाहता हूं कि यही मानसिकता पूरी प्लेइंग इलेवन में दिखाई दे। बल्लेबाजी, गेंदबाजी या फील्डिंग—किसी भी विभाग में हमें असफलता के डर के साथ नहीं खेलना चाहिए।"

अभिषेक इस लीग को पंजाब के उभरते क्रिकेटरों के लिए एक बड़ा अवसर भी मानते हैं, क्योंकि इससे उन्हें प्रतिस्पर्धी, टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले क्रिकेट और पेशेवर फ्रेंचाइजी माहौल का अनुभव मिलेगा।
उन्होंने कहा, "यह पंजाब क्रिकेट के लिए गेम-चेंजर है। राज्य के अलग-अलग जिलों में अपार युवा प्रतिभाएं है, जिसे राष्ट्रीय घरेलू टूर्नामेंटों में हमेशा तुरंत पहचान नहीं मिल पाती। एक टेलीविजन पर प्रसारित होने वाली प्रतिस्पर्धी लीग इस दूरी को खत्म करती है।"

अभिषेक युवा खिलाड़ियों को आत्मविश्वास, मैच की समझ और दबाव की परिस्थितियों में सही फैसले लेने का महत्व सिखाना चाहते हैं।
बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा, "ट्रॉफी जीतना निश्चित रूप से खास होगा, लेकिन असली सफलता तब होगी जब हमारी टीम के तीन या चार युवा खिलाड़ी इतना आत्मविश्वास और पहचान हासिल करें कि उन्हें आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट और राज्य टीम में मौका मिले। अगर मैं अमृतसर की अगली पीढ़ी को प्रेरित करते हुए टीम के साथ जीत हासिल कर सकूं, तो वही मेरे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार होगा।"

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

लुसाने डायमंड लीग: 88.05 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे नीरज, श्रीलंका के रुमेश ने जीता खिताब

लुसाने डायमंड लीग: 88.05 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे नीरज, श्रीलंका के रुमेश ने जीता खिताब

सिनसिनाटी ओपन: कोको गॉफ सेमीफाइनल में पहुंची, सारा बेजलेक से होगी फाइनल में पहुंचने की जंग

सिनसिनाटी ओपन: कोको गॉफ सेमीफाइनल में पहुंची, सारा बेजलेक से होगी फाइनल में पहुंचने की जंग

प्रीमियर लीग: आर्सेनल ने कोवेंट्री सिटी को 3-0 से हराया

प्रीमियर लीग: आर्सेनल ने कोवेंट्री सिटी को 3-0 से हराया

ऑस्ट्रेलिया जोरदार जवाब देगी, हमें सावधान रहना होगा: बांग्लादेश हेड कोच फिल सिमंस

ऑस्ट्रेलिया जोरदार जवाब देगी, हमें सावधान रहना होगा: बांग्लादेश हेड कोच फिल सिमंस

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: सात्विक-चिराग ने मलेशियाई जोड़ी को हराया, क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: सात्विक-चिराग ने मलेशियाई जोड़ी को हराया, क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

विमेंस डीपीएल: निशिका-तनीषा ने जड़े अर्धशतक, सुपरस्टार्स ने क्वींस को 29 रन से हराया

विमेंस डीपीएल: निशिका-तनीषा ने जड़े अर्धशतक, सुपरस्टार्स ने क्वींस को 29 रन से हराया

एमएलएस: इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन मैच 2-2 से ड्रॉ

एमएलएस: इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन मैच 2-2 से ड्रॉ

FIH Hockey World Cup: पाक को हराने पर गृह मंत्री ने भारतीय टीम को दी बधाई, कहा- ‘भारत के दबदबे को बनाए रखा’

FIH Hockey World Cup: पाक को हराने पर गृह मंत्री ने भारतीय टीम को दी बधाई, कहा- ‘भारत के दबदबे को बनाए रखा’

तानिया सचदेव: चेस की 'ग्लैमर गर्ल', 8 साल की उम्र में जीता पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब

तानिया सचदेव: चेस की 'ग्लैमर गर्ल', 8 साल की उम्र में जीता पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब

हॉकी विश्व कप: भारत का 'मस्ट विन' मैच में पाकिस्तान के साथ मुकाबला आज, टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है?

हॉकी विश्व कप: भारत का 'मस्ट विन' मैच में पाकिस्तान के साथ मुकाबला आज, टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है?