Thursday, August 27, 2026
BREAKING
वित्त मंत्री सीतारमण ने कनाडाई निवेशकों से की चर्चा, गिनाईं भारत की निवेशक हितैषी नीतियां सीएम योगी बोले- 'जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बनने की संस्कृति को गति दे रहा यूपी', स्टार्टअप नीति का करेंगे विमोचन एचडीएफसी बैंक पर अमेरिका में क्लास-एक्शन मुकदमा, शेयर फिसले भर्ती प्रक्रिया में एआई का तेजी से बढ़ रहा प्रभाव, 86 प्रतिशत भारतीय संगठनों ने माना बदलाव ला रही है नई तकनीक: रिपोर्ट भारत के अकाउंट एग्रीगेटर इकोसिस्टम ने वित्त वर्ष 2026 में 3.82 लाख करोड़ रुपए के कर्ज दिलाने में की मदद: रिपोर्ट चैटजीपीटी भारत में फ्री और गो टियर यूजर्स के लिए शुरू करेगा विज्ञापन ऑनलाइन अभद्र भाषा बोलने वाले ने श्वेता तिवारी से मांगी माफी, अभिनेत्री ने ट्रोल को ट्रैक करने के लिए मनसे सदस्य का किया धन्यवाद नेहा धूपिया ने करण जौहर को तीन बार किया शादी के लिए प्रपोज, हर बार मिला ऐसा जवाब दिनभर कुर्सी पर बैठे रहना दिल के लिए बन सकता है खतरा, जाने सेहत पर कैसे डालता है असर नेपाल त्रासदी: अमेरिका ने बढ़ाया मदद का हाथ, पांच लाख डॉलर की आपात सहायता और डिजास्टर एडवाइजर भेजा

मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने शादीशुदा पुरुषों को दी मजेदार सलाह, बोले-'विवाह की तिथि कभी मत भूलिएगा'

27 अगस्त, 2026 04:27 PM

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों और दमदार एक्टिंग के लिए तो मशहूर हैं ही लेकिन उनकी हाजिरजवाबी भी लोगों को खूब पसंद आती है। जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह अपनी बातों में ऐसा मजाक जोड़ देते हैं कि सामने बैठे लोग हंसने लगते हैं। इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में भी अमिताभ का यही अंदाज देखने को मिल रहा है। शो में प्रतिभागियों के साथ बातचीत करते हुए वह कई बार अपनी जिंदगी और परिवार से जुड़े किस्से भी सुनाते हैं। हाल ही में एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए उन्होंने शादीशुदा पुरुषों को ऐसी सलाह दी, जिसे सुनकर वहां मौजूद दर्शक हंस पड़े। दरअसल, शो में अमिताभ एक कंटेस्टेंट से बात कर रहे थे। उन्होंने देखा कि कंटेस्टेंट को अपनी पहली मुलाकात और शादी की सालगिरह की तारीख अच्छी तरह याद थी। कंटेस्टेंट की इस बात से वह काफी प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए वहां मौजूद सभी पतियों और घर पर शो देख रहे शादीशुदा पुरुषों को एक जरूरी सलाह दे दी।

अमिताभ ने कहा, "जितने भी यहां पति लोग हैं, एक बात ध्यान से सुन लीजिए। जिस दिन आपका ब्याह हुआ था अपनी पत्नी के साथ, सारी दुनिया को भूल जाइए; उस डेट को कभी मत भूलिएगा। यह बहुत जरूरी तारीख है। पत्नियां कई बार पूछ सकती हैं कि आपको शादी की तारीख याद है या नहीं।"
अमिताभ ने कहा, 'और कहीं आपने गलती कर दी, भाई साहब, तो जूता, चप्पल, और बेलन सब चल पड़ेंगे।' उनकी यह बात सुनते ही शो का माहौल हंसी से भर गया।

अमिताभ कई बार अपनी शादीशुदा जिंदगी के किस्से साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बताया था कि जब शूटिंग की वजह से उन्हें घर पहुंचने में देर होने वाली होती है, तो वह पहले से ही परिवार को इसकी जानकारी दे देते हैं। ऐसा करने से घर पहुंचने पर उनसे ज्यादा सवाल-जवाब नहीं होते।
बिग बी ने घर के काम को लेकर भी एक दिलचस्प बात बताई थी। उन्होंने कहा था कि अगर घर में स्टाफ नहीं होता, तो वह खुद घर के काम संभाल लेते हैं। हालांकि उन्हें खाना बनाना नहीं आता, ऐसे में कई बार वह जया से अपने लिए कुछ बनाने के लिए कह देते हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

ऑनलाइन अभद्र भाषा बोलने वाले ने श्वेता तिवारी से मांगी माफी, अभिनेत्री ने ट्रोल को ट्रैक करने के लिए मनसे सदस्य का किया धन्यवाद

ऑनलाइन अभद्र भाषा बोलने वाले ने श्वेता तिवारी से मांगी माफी, अभिनेत्री ने ट्रोल को ट्रैक करने के लिए मनसे सदस्य का किया धन्यवाद

नेहा धूपिया ने करण जौहर को तीन बार किया शादी के लिए प्रपोज, हर बार मिला ऐसा जवाब

नेहा धूपिया ने करण जौहर को तीन बार किया शादी के लिए प्रपोज, हर बार मिला ऐसा जवाब

'द ट्रेटर्स' में पारुल गुलाटी को मुनव्वर पर क्यों भरोसा? बोलीं, 'वह जो वादा करते थे, उसे पूरा करके दिखाते थे'

'द ट्रेटर्स' में पारुल गुलाटी को मुनव्वर पर क्यों भरोसा? बोलीं, 'वह जो वादा करते थे, उसे पूरा करके दिखाते थे'

मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक में दिखीं कैटरीना कैफ, बढ़े वजन को देखकर ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक

मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक में दिखीं कैटरीना कैफ, बढ़े वजन को देखकर ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक

सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद, ट्रोलिंग के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन

कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद, ट्रोलिंग के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन

टॉक्सिक रिव्यू: एक्शन, इमोशन और रिश्तों की परतों से बनी है यश की ये फिल्म, क्लाइमैक्स करेगा हैरान

टॉक्सिक रिव्यू: एक्शन, इमोशन और रिश्तों की परतों से बनी है यश की ये फिल्म, क्लाइमैक्स करेगा हैरान

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी

कंगना रनौत से जुड़े सवाल पर तापसी पन्नू ने जताई नाराजगी, 'गांधारी' के किरदार पर कहा- 'रास्ते में कोई आएगा तो नहीं छोड़ूंगी'

कंगना रनौत से जुड़े सवाल पर तापसी पन्नू ने जताई नाराजगी, 'गांधारी' के किरदार पर कहा- 'रास्ते में कोई आएगा तो नहीं छोड़ूंगी'

बर्थडे स्पेशल : महज 14 वर्ष की आयु में इंडस्ट्री में रखा कदम, डेब्यू फिल्म से रातोंरात बनीं स्टार

बर्थडे स्पेशल : महज 14 वर्ष की आयु में इंडस्ट्री में रखा कदम, डेब्यू फिल्म से रातोंरात बनीं स्टार