Sunday, October 11, 2026
BREAKING
• हम एक ऐसा तमिलनाडु बनाना चाहते हैं जो निरंतर नई ऊंचाई तक पहुंचे : पीएम मोदी • ईरान से युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप ने रखी शर्त, परमाणु हथियार न बनाने की मांगी पक्की गारंटी • इजरायल के राष्ट्रपति ने कैप्टन स्मित मच्छार को प्रशंसा पत्र भेजा, यरुशलम आने का दिया न्योता • नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, कई घर और पुल बह गए • यूक्रेन में अब राष्ट्रपति बदलने का समय, वैश्‍व‍िक तेल समस्‍या के ल‍िए जेलेंस्‍की ज‍िम्‍मेदार : ट्रंप • अमेरिकी सरकार द्वारा पीईआरएम निलंबन से कारोबार पर नहीं पड़ेगा बड़ा असर: इंफोसिस • एआई मॉडल्स पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, 'इमरजेंसी ब्रेक' सिस्टम जरूरी: सत्य नडेला • मार्केट आउटलुक: महंगाई डेटा, कच्चा तेल और बॉल्ड यील्ड से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल • तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर और सितांशु कोटक, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद • रहमत शाह के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, बतौर कप्तान डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले बने पहले अफगानी बल्लेबाज

मनोरंजन

अमिताभ की अदाकारी के मुरीद थे दिलीप कुमार, सायरा बानो ने बिग बी के जन्मदिन पर साझा किया किस्सा

11 अक्टूबर, 2026 04:38 PM

मुंबई(एजेंसी) : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन रविवार को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने भी उन्हें खास अंदाज में याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी यादें साझा करते हुए बताया कि उनके पति और दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन की अदाकारी के कितने बड़े फैन थे।

सायरा बानो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो और कई तस्वीरों के जरिए अमिताभ बच्चन से जुड़ी यादें साझा कीं। वीडियो में दिलीप कुमार और सायरा बानो की फिल्मों के छोटे-छोटे सीन्स शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें जन्मदिन मनाने, साथ में इंटरव्यू देने और अवॉर्ड लेने जैसे पुराने पल भी देखने को मिल रहे हैं।

वहीं, शेयर की गई तस्वीरों में से एक तस्वीर में दिलीप कुमार और उनके साथ अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में, सायरा बानो, दिलीप कुमार और अमिताभ के साथ जया बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, सायरा ने अमिताभ के साथ अपनी फिल्मों के कुछ सीन्स को जोड़कर भी एक कोलाज तैयार किया है।

इस पोस्ट के साथ सायरा बानो ने कैप्शन में लिखा, ''जब मैं दिलीप कुमार के जीवन और उनके शानदार सफर को याद करती हूं, तो मुझे अपने साथी कलाकारों के लिए उनके मन में मौजूद गहरे सम्मान की याद आती है। दिलीप कुमार अपने साथ काम करने वाले कलाकारों की कला को बहुत महत्व देते थे। उन्होंने अपनी किताब 'दिलीप कुमार: द सब्सटेंस एंड द शैडो' में अमिताभ बच्चन के बारे में बड़े प्यार और सम्मान के साथ लिखा था। दोनों ने फिल्म 'शक्ति' में साथ काम किया था।''

सायरा ने आगे लिखा, ''दिलीप कुमार अमिताभ बच्चन के डायलॉग बोलने के अंदाज, शब्दों के साफ उच्चारण और अपने को-एक्टर की बात ध्यान से सुनने की उनकी खूबी की जमकर तारीफ करते थे। दिलीप कुमार का मानना था कि किसी अभिनय को सच्चा बनाने के लिए केवल अपने डायलॉग बोलना ही जरूरी नहीं है बल्कि सामने वाले कलाकार की बात को ध्यान से सुनना और उस पर सही प्रतिक्रिया देना भी उतना ही अहम है।''

सायरा ने कहा, ''फिल्म 'शक्ति' की शूटिंग के दौरान एक इमोशनल सीन की तैयारी करते समय दिलीप कुमार ने पूरी टीम से शांति बनाए रखने के लिए कहा था। वह चाहते थे कि अमिताभ बच्चन अपने किरदार और सीन पर पूरी तरह फोकस कर सकें। दिलीप कुमार इस बात को समझते थे कि किसी कलाकार के लिए मेहनत और एकाग्रता की कितनी जरूरत होती है।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'अपनी पसंद चुनने की आजादी दें', इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर रजत बेदी ने की सभी पैरेंट्स से अपील

'अपनी पसंद चुनने की आजादी दें', इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर रजत बेदी ने की सभी पैरेंट्स से अपील

इमरान खान समेत 400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

इमरान खान समेत 400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर

गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर

अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर विशेष: संघर्ष से शहंशाह बनने तक का सफर, आवाज, अभिनय और जज्बे की ऐसी कहानी जिसने बदल दिया भारतीय सिनेमा का इतिहास

अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर विशेष: संघर्ष से शहंशाह बनने तक का सफर, आवाज, अभिनय और जज्बे की ऐसी कहानी जिसने बदल दिया भारतीय सिनेमा का इतिहास

दुनिया की पहली AI हॉरर फिल्म ‘जमलोक’ का पोस्टर जारी, तीन महीने में होगी तैयार

दुनिया की पहली AI हॉरर फिल्म ‘जमलोक’ का पोस्टर जारी, तीन महीने में होगी तैयार

'काला हिरण' फिल्म विवाद : सलमान खान को 4 हफ्ते में देना होगा जवाब, 16 दिसंबर को अगली सुनवाई

'काला हिरण' फिल्म विवाद : सलमान खान को 4 हफ्ते में देना होगा जवाब, 16 दिसंबर को अगली सुनवाई

जब 'जूली' की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया की मां का ध्यान रखते थे संजय कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

जब 'जूली' की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया की मां का ध्यान रखते थे संजय कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां कहती थीं- 'इतना कमजोर नहीं होना, करके दिखाओ'

जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां कहती थीं- 'इतना कमजोर नहीं होना, करके दिखाओ'

नाना पाटेकर के निधन पर गोवा पुलिस ने दर्ज किया 'अननेचुरल डेथ' केस, परिवार का बयान होगा दर्ज

नाना पाटेकर के निधन पर गोवा पुलिस ने दर्ज किया 'अननेचुरल डेथ' केस, परिवार का बयान होगा दर्ज

क्यों गांव में ही रहते थे नाना पाटेकर, ‘केबीसी’ में बताई थी मुंबई छोड़ गांव लौटने की वजह

क्यों गांव में ही रहते थे नाना पाटेकर, ‘केबीसी’ में बताई थी मुंबई छोड़ गांव लौटने की वजह