Friday, August 21, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, निःस्वार्थ सेवा और परोपकार का दिया संदेश युवाओं की क्षमता को दिशा देने के लिए सरकार और विश्वविद्यालयों में बेहतर तालमेल जरूरी: पीएम मोदी पीएम मोदी ने हाकाइंडे हिचिलेमा को फिर से जाम्बिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई पीएम मोदी ने बुलाई सचिवों की हाई लेवल मीटिंग, विभागों में तालमेल की कमी दूर करने की दी सलाह पीएम मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर हुई चर्चा USCIS ने ग्रीन कार्ड फॉर्म I-485 में किया बड़ा बदलाव, 18 सितंबर से पुराना संस्करण होगा रिजेक्ट अदियाला जेल से अस्पताल पहुंचे इमरान खान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई ट्रंप ने मंत्रियों को सौंपा ‘अमेरिका फर्स्ट’ का जनसंपर्क अभियान, देशभर में उपलब्धियां गिनाईं ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान के रणनीतिक समुद्री जलमार्गों पर जल्द होगा अमेरिका का पूरा नियंत्रण पीयूष गोयल ने सिंगापुर और आसियान देशों में भारतीय कृषि-खाद्य निर्यात के नए अवसरों पर दिया जोर

मनोरंजन

अनुपम खेर ने मां दुलारी की वापसी पर किया खास पोस्ट, बताया दिल का हाल

21 अगस्त, 2026 02:24 PM

मुंबई : अभिनेता अनुपम खेर की मां, दुलारी, काफी दिनों के बाद शिमला से वापस लौटीं। मां को इतने दिनों के बाद देख अभिनेता काफी इमोशनल नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मां के प्रति अपने भाव को बयां किया। अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर मां के साथ एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे मां का स्वागत करते हुए बताते हैं कि इतने दिनों में उन्होंने मां को कितना याद किया था। अभिनेता अपनी मां से कहते हैं कि वे काफी पतली हो गई हैं। जब उन्होंने पूछा कि क्या आप ठीक से खाना खा रही हैं, तो दुलारी ने जवाब दिया कि हां, खाना तो खाती हूं, लेकिन बहुत कम। इस पर अभिनेता ने मजाक में कहा कि इतना पतला होना आपके लिए अच्छा नहीं है, आप कोई मॉडल थोड़ी हैं। बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने अपने हाल के काम के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी-अयोध्या में शूटिंग की है, जिसमें राम जन्मभूमि भी शामिल है। इसके बाद 'खोसला का घोसला' और हैदराबाद में भी शूट किया।

वीडियो पोस्ट कर अभिनेता ने लिखा, "मां वापस आ गई और प्यार। मां डेढ़ महीने शिमला में रहने के बाद वापस आईं। बहुत दिनों बाद मिला तो देखा, थोड़ी दुबली हो गई हैं। यह देखकर मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। जब मैंने उनसे पूछा, तो बोलीं, "भूख नहीं लगती।"
अभिनेता ने बताया कि भले ही उनकी मां पहले से दुबली हैं, लेकिन जोश, शरारत और किस्सों का खजाना आज भी बरकरार है। उन्होंने लिखा, "कभी सबके पैसे खुद देने की जिद, कभी भाई साहब की कूड़ेदान में फेंकी हुई खांसी की दवाई की बोतल निकाल लाना। उनके किस्से इतने होते हैं कि वीडियो बीच में रोककर दोबारा रिकॉर्ड करना पड़ा।"

अभिनेता ने बताया कि उनकी भाभी रीमा मां का काफी अच्छे से ख्याल रखती हैं। उन्होंने लिखा, "भाभी रीमा मां की बातों और जज्बातों को धीरे-धीरे समझने लगी हैं। मां के किस्से दुनिया के सबसे खूबसूरत किस्से होते हैं। उनकी हर बात में मासूमियत, अपनापन और जिंदगी है। सच कहूं तो मां सिर्फ हमारे घर को नहीं, अपनी मौजूदगी से पूरी दुनिया को खूबसूरत बना देती हैं।"
उन्होंने आखिरी में लिखा, "आज उनसे मिलकर एहसास हुआ कि मैंने उन्हें कितना ज्यादा मिस किया था। मां, आप बस यूं ही हंसती, बोलती, अपने किस्से सुनाती रहो और हां, थोड़ा खाना भी खाया करो।"

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' ने बदल दी निमिषा सजयन की सोच, बताया क्यों खास है 'बेबी' का किरदार

'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' ने बदल दी निमिषा सजयन की सोच, बताया क्यों खास है 'बेबी' का किरदार

सास-बहू के रिश्ते पर बोलीं मीनाक्षी शेषाद्रि, 'मैं पर्सनली चाहती हूं कि शादी के बाद मां और बेटी जैसा रिश्ता हो'

सास-बहू के रिश्ते पर बोलीं मीनाक्षी शेषाद्रि, 'मैं पर्सनली चाहती हूं कि शादी के बाद मां और बेटी जैसा रिश्ता हो'

बर्थडे स्पेशल : कनिका कपूर ने शादी के लिए खुद किया प्रपोज, पहली बार गौतम को लगा मजाक

बर्थडे स्पेशल : कनिका कपूर ने शादी के लिए खुद किया प्रपोज, पहली बार गौतम को लगा मजाक

प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं'

प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं'

'हस्तिनापुर के वीर' में जरासंध बने आभास मेहता, बोले-महाभारत का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था

'हस्तिनापुर के वीर' में जरासंध बने आभास मेहता, बोले-महाभारत का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था

रणदीप हुड्डा के बर्थडे पर लिन लैशराम ने लुटाया प्यार, बोलीं- आपकी मासूमियत हमेशा बनी रहे

रणदीप हुड्डा के बर्थडे पर लिन लैशराम ने लुटाया प्यार, बोलीं- आपकी मासूमियत हमेशा बनी रहे

सोनम कपूर के बेटे वायु का 4वां बर्थडे, दादी प्रिया आहूजा ने लिखा इमोशनल पोस्ट

सोनम कपूर के बेटे वायु का 4वां बर्थडे, दादी प्रिया आहूजा ने लिखा इमोशनल पोस्ट

शाहरुख खान के 'मन्नत' में घुसा 8 फीट लंबा सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

शाहरुख खान के 'मन्नत' में घुसा 8 फीट लंबा सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

रणनीति बनाता हूं पर अपने फायदे के लिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता : मुनव्वर फारूकी

रणनीति बनाता हूं पर अपने फायदे के लिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता : मुनव्वर फारूकी

सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा'

सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा'