Thursday, July 30, 2026
BREAKING
सीडब्ल्यूजी 2026: भारतीय बॉक्सिंग टीम का जलवा जारी, नरेंद्र ने भी पदक किया पक्का गाजा में सार्वजनिक स्वास्थ्य के खतरों को कम करने के लिए चूहों पर कंट्रोल लगा रहा यूएन पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में चेकपॉइंट पर हुआ जोरदार धमाका, सात पुलिसकर्मी की मौत और 22 घायल अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, मार्केट पर पड़ा असर सोने में सीमित दायरे में कारोबार, चांदी में 0.40 प्रतिशत की गिरावट अमेरिकी फेड के फैसले का असर, भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला सीडब्ल्यूजी 2026: मेडल टैली में एक स्थान ऊपर पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार 'आपका ऐतिहासिक प्रदर्शन पैरा एथलेटिक्स के लिए बड़ी उपलब्धि', राष्ट्रपति ने दी दिलीप-बासिल और श्रीशंकर को बधाई सीडब्ल्यूजी 2026: पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में भारत का जलवा, गोल्ड के साथ सिल्वर भी जीता राहुल गांधी के संबोधन को बाधित करने के खिलाफ संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

खेल

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, रिटायरमेंट लेते हुए बोले- सच्चाई यह है कि…

30 जुलाई, 2026 11:36 AM

टीम इंडिया के स्टार प्लेयर अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। वह काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। एक समय ऐसा था जब वह विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के साथ भारतीय टेस्ट टीम के मिडिल ऑर्डर का भार संभाला करते थे। मगर लगातार गिरती फॉर्म की वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। रहाणे ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट 20 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। वह 3 साल से टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं लिमिटेड ओवर क्रिकेट में वह कभी अपने पैर नहीं जमा पाए। रहाणे ने आखिरी वनडे 2018 में तो टी20 2016 में खेला था। रहाणे की कप्तानी में भारत ने ऐतिहासिक बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज भी जीती थी, जिसमें विराट कोहली नहीं थे और अधिकतर खिलाड़ी चोटिल थे।

अजिंक्य रहाणे ने अपनी रिटायरमेंट स्पीच में सोशल मीडिया पर कहा, "जिंदगी की सच्चाई यह है कि हर चीज की एक शुरुआत होती है और हर चीज का एक अंत होता है। जब वह समय आता है, तो आपको बस उसका सम्मान करना होता है और आगे बढ़ना होता है। मैंने हमेशा अपनी बैटिंग में टाइमिंग पर भरोसा किया है और मैंने हमेशा इसकी अहमियत को समझा है। आज, मुझे लगता है कि मेरे लिए आगे बढ़ने और इंटरनेशनल क्रिकेट और सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा करने का सही समय है।"

उन्होंने आगे, "उन शुरुआती दिनों से जब मैं एक छोटा लड़का था और सिर्फ प्रैक्टिस के लिए डोंबिवली से आता था, मैंने इस खेल को अपना सब कुछ दिया। हर एक दिन, हर पारी, हर मौके पर जब मुझे बैटिंग करने का मौका मिला, तो सपना हमेशा इंडिया कैप पहनने का था। मैं एक आसान नियम पर जीता था, हमेशा अपने देश और अपनी टीम को खुद से आगे रखता था। मैंने यह खेल पूरी ईमानदारी से खेला और मेरा हमेशा से मानना रहा है कि अगर आपका इरादा सही है, तो खेल हमेशा आपका ख्याल रखेगा।"

अपनी कप्तानी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया में जिताने वाले रहाणे ने कहा, "जब से मैंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया है, इंडियन क्रिकेट बहुत आगे बढ़ा है और मुझे पिछले 20 सालों में इसका हिस्सा होने पर बहुत गर्व है। एक इंडियन क्रिकेटर के तौर पर मेरा चैप्टर खत्म हो गया है, लेकिन खेल के साथ मेरा सफर खत्म नहीं हुआ है। मैं अगली पीढ़ी की मदद करने, इस खेल ने मुझे जो वैल्यूज सिखाई हैं, उन्हें शेयर करने और उस खेल को वापस देने के लिए उत्सुक हूं जिसने मुझे सब कुछ दिया है।"

मुंबई के लिए लंबे समय तक प्रोफेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे रहाणे आगे बोले, "मुंबई में एक युवा खिलाड़ी के तौर पर शुरुआत करने से लेकर भारत के लिए खेलने तक, यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही है। रास्ते में कई जीत और हार मिलीं, लेकिन क्रिकेट खेलने, अलग-अलग टीमों का हिस्सा बनने और ज़िंदगी भर की यादें बनाने की मिली-जुली खुशी, यही मेरे करियर की सबसे बड़ी खुशी रही है। BCCI, MCA, मेरे टीममेट्स, मेरे कोच, हर IPL फ्रेंचाइजी, राधिका, मेरे पूरे परिवार, मेरे दोस्तों और हर उस व्यक्ति को जो मेरे साथ खड़ा रहा, धन्यवाद।"

आगे उन्होंने सभी का धन्यवाद किया, "उन सभी क्रिकेट फैंस को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने हर उतार-चढ़ाव में मेरा साथ दिया। अजिंक्य का मतलब है जिसे हराया न जा सके। लेकिन क्रिकेट ने मुझे कई बार हारते हुए दिखाया है। क्रिकेटर के तौर पर, हम सफल होने से ज़्यादा बार फेल होते हैं। मेरी टीम मैच हारी है। मैंने गलतियां की हैं। लेकिन एक जगह ऐसी है जहां मैं कभी हारा नहीं। और वह थी आपके दिल। आपके प्यार, आपके विश्वास और आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद। कैप नंबर 278 से विदा लेते हुए।"

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

सीडब्ल्यूजी 2026: भारतीय बॉक्सिंग टीम का जलवा जारी, नरेंद्र ने भी पदक किया पक्का

सीडब्ल्यूजी 2026: भारतीय बॉक्सिंग टीम का जलवा जारी, नरेंद्र ने भी पदक किया पक्का

सीडब्ल्यूजी 2026: मेडल टैली में एक स्थान ऊपर पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार

सीडब्ल्यूजी 2026: मेडल टैली में एक स्थान ऊपर पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार

'आपका ऐतिहासिक प्रदर्शन पैरा एथलेटिक्स के लिए बड़ी उपलब्धि', राष्ट्रपति ने दी दिलीप-बासिल और श्रीशंकर को बधाई

'आपका ऐतिहासिक प्रदर्शन पैरा एथलेटिक्स के लिए बड़ी उपलब्धि', राष्ट्रपति ने दी दिलीप-बासिल और श्रीशंकर को बधाई

सीडब्ल्यूजी 2026: पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में भारत का जलवा, गोल्ड के साथ सिल्वर भी जीता

सीडब्ल्यूजी 2026: पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में भारत का जलवा, गोल्ड के साथ सिल्वर भी जीता

जयडेन सील्स ने खोला 'पंजा', वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 90 रनों से हराया

जयडेन सील्स ने खोला 'पंजा', वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 90 रनों से हराया

सेमीफाइनल में पहुंचकर जादुमणि ने किया भारत का एक और मेडल पक्का, बोले- गोल्ड जीतना लक्ष्य

सेमीफाइनल में पहुंचकर जादुमणि ने किया भारत का एक और मेडल पक्का, बोले- गोल्ड जीतना लक्ष्य

'मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं', सिल्वर मेडल जीतने पर बोलीं हरजिंदर कौर

'मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं', सिल्वर मेडल जीतने पर बोलीं हरजिंदर कौर

सीडब्ल्यूजी 2026: 34 गोल्ड के साथ टॉप पर ऑस्ट्रेलिया, 12 मेडल जीतकर नौवें स्थान पर भारत

सीडब्ल्यूजी 2026: 34 गोल्ड के साथ टॉप पर ऑस्ट्रेलिया, 12 मेडल जीतकर नौवें स्थान पर भारत

हॉकी इंडिया ने किया एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष टीम का ऐलान, हरमनप्रीत के हाथों में कमान

हॉकी इंडिया ने किया एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष टीम का ऐलान, हरमनप्रीत के हाथों में कमान

Commonwealth Games 2026: वेटलिफ्टिंग ऋषिकांत सिंह को सिल्वर, पीएम मोदी और पूरे देश को समर्पित किया मेडल

Commonwealth Games 2026: वेटलिफ्टिंग ऋषिकांत सिंह को सिल्वर, पीएम मोदी और पूरे देश को समर्पित किया मेडल