Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा

राष्ट्रीय

अग्निवीरों को 20% नौकरी आरक्षण की सिफारिश, गृह मंत्री ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र

25 मार्च, 2026 08:28 PM

केंद्र सरकार ने अग्निवीरों के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सभी राज्यों से सरकारी नौकरियों में 20 प्रतिशत आरक्षण देने की सिफारिश की है। इस संबंध में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। यह पहल उस समय की गई है जब अग्निवीरों का पहला बैच वर्ष 2027 में अपनी चार वर्षीय सेवा पूरी करेगा। केंद्र सरकार चाहती है कि सेवा समाप्ति के बाद इन युवाओं को पर्याप्त रोजगार अवसर मिल सकें। गृह मंत्रालय द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पूर्व सैनिकों की तर्ज पर अग्निवीरों को भी राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में अवसर दिए जाएं। इससे 2027 में सेवा पूरी करने वाले पहले बैच को रोजगार के बेहतर विकल्प मिल सकेंगे।

पत्र में विशेष रूप से वन रक्षक, खनन गार्ड, पुलिस कांस्टेबल, फायरमैन, माउंटेड पुलिस, जेल वार्डन, विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) जैसे पदों में 20 प्रतिशत आरक्षण देने की सिफारिश की गई है। इस कदम का उद्देश्य अनुशासित और प्रशिक्षित अग्निवीरों की सेवाओं का उपयोग राज्यों में कानून-व्यवस्था और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने में करना है। देश के कई राज्यों ने इस दिशा में पहल भी शुरू कर दी है। हरियाणा इस तरह का आरक्षण लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है, जहां पुलिस, खनन गार्ड, जेल वार्डन, विशेष पुलिस अधिकारी और ग्रुप-सी पदों में अग्निवीरों के लिए प्रावधान किया गया है।

वहीं, उत्तराखंड ने भी पुलिस और अन्य वर्दीधारी सेवाओं में आरक्षण की घोषणा की है। हिमाचल प्रदेश, जिसे वीरों की भूमि कहा जाता है, में बड़ी संख्या में युवा तीनों सेनाओं में अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे हैं। ऐसे में 2027 में पहले बैच की वापसी के बाद उनके रोजगार के अवसर राज्य सरकार के निर्णय पर निर्भर करेंगे। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश के सैनिक कल्याण विभाग ने भी राज्य सरकार को विस्तृत रिपोर्ट भेजी है। विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा (सेवानिवृत्त) ने बताया कि गृह मंत्रालय से पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें 2027 में सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों के लिए विभिन्न राज्य विभागों में 20 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की सिफारिश की गई है। केंद्र सरकार पहले ही अर्धसैनिक बलों में अग्निवीरों के लिए अवसर प्रदान कर चुकी है, जबकि राज्य सेवाओं में आरक्षण मिलने से युवाओं के लिए रोजगार के विकल्प और बढ़ेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी