Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

दुनिया

अगले 48 घंटे ईरान के लिए महत्वपूर्ण, कूटनीतिक हल ना निकला तो सैन्य कार्रवाई करेंगे ट्रंप

18 जून, 2025 01:48 PM

वाशिंगटन। अमरीकी अधिकारियों ने व्हाइट हाउस सिचुएशन रूम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक के दौरान कहा कि अगले 24 से 48 घंटे निर्णायक सिद्ध होंगे जो यह निर्धारित करेंगे कि ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष का कूटनीतिक समाधान संभव है या फिर राष्ट्रपति सैन्य कार्रवाई का सहारा लेंगे। अमरीकी टेलीविज़न नेटवर्क एबीसी ने बुधवार को रिपोर्ट में यह जानकारी दी। अमरीका के अधिकारियों ने कहा है कि वह अगले 24 से 48 घंटे यह निर्धारित करेंगे कि ईरान और इज़रायल के बीच संघर्ष का कूटनीतिक समाधान संभव है या राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सैन्य कार्रवाई का सहारा लेना पड़ेगा।

एबीसी न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने व्हाइट हाउस सिचुएशन रूम में ट्रंप के साथ बैठक के दौरान कहा कि वह अगले 24 से 48 घंटे यह निर्धारित करेंगे कि ईरान और इज़रायल के बीच संघर्ष का कूटनीतिक समाधान संभव है या राष्ट्रपति को सैन्य कार्रवाई का सहारा लेना पड़ेगा। ट्रंप ने मंगलवार को ईरान से ‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’ की मांग करते हुए कहा कि अमरीका का धैर्य खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा, “अमरीका ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के स्थान को जानता है, लेकिन उसे बाहर निकालने की कोई योजना नहीं है।” इसी दौरान स्थानीय मीडिया ने अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में कहा कि अगर ईरान यूरेनियम संवर्धन को छोड़ देता है, तो ईरानी अधिकारियों और अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और संभावित रूप से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच इस सप्ताह एक बैठक हो सकती है।

गौरतलब है कि इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने 13 जून तड़के राइजिंग लायन नामक अभियान के तहत ईरान के सैन्य ठिकानों और परमाणु केंद्रों पर हमला किया था। इज़रायली वायु सेना ने तेहरान सहित ईरान में कई ठिकानों पर हमले किये थे, जिसमें ईरानी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ़ के प्रमुख और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी ) कमांडरों के साथ-साथ कई परमाणु वैज्ञानिकों सहित कई वरिष्ठ ईरानी सैन्य अधिकारियों की मौत हो गयी थी। नतांज और फोर्डो सहित कई परमाणु स्थलों को भी निशाना बनाया गया। ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने इस हमले को अपराध बताया और इज़रायल को ‘कड़ा और भयानक परिणाम भुगतने’ की धमकी दी।

वहीं, आईआरजीसी ने भी 13 जून की शाम को ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3 शुरू करके जवाबी कार्रवाई की, जिसमें इज़रायल के सैन्य ठिकानों पर हमला किया गया। इज़रायल ने कहा कि ईरानी हमलों में 20 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और 600 से ज़्यादा घायल हुए हैं। ईरान ने कहा कि इजरायली हमलों के कारण 220 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और 1,800 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

मध्यस्थता की पेशकश के बावजूद ईरान का पाकिस्तान को झटका: सेलेन जहाज होर्मुज से लौटाया

मध्यस्थता की पेशकश के बावजूद ईरान का पाकिस्तान को झटका: सेलेन जहाज होर्मुज से लौटाया

‘ट्रंप जांच’ को लेकर सीनेट में हुई तकरार, रिपब्लिकन ने ‘मॉडर्न वॉटरगेट’ का किया जिक्र

‘ट्रंप जांच’ को लेकर सीनेट में हुई तकरार, रिपब्लिकन ने ‘मॉडर्न वॉटरगेट’ का किया जिक्र

आधुनिक युद्ध का नया चेहरा: पेंटागन ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल नेटवर्क को अहम हथियार बताया

आधुनिक युद्ध का नया चेहरा: पेंटागन ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल नेटवर्क को अहम हथियार बताया

ईरान युद्ध का असर: अमेरिकी हथियारों पर बढ़ा दबाव, यूक्रेन की मदद पर संकट के बादल

ईरान युद्ध का असर: अमेरिकी हथियारों पर बढ़ा दबाव, यूक्रेन की मदद पर संकट के बादल

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच शांति की पहल: वॉशिंगटन ने भेजा 15-सूत्रीय प्रस्ताव

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच शांति की पहल: वॉशिंगटन ने भेजा 15-सूत्रीय प्रस्ताव

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात