Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

अगर SBI–HDFC–ICICI बैंकों में है आपका खाता तो हो जाएं बेफ़िक्र, RBI ने किया बड़ा ऐलान

03 दिसंबर, 2025 05:22 PM

अगर आपका खाता SBI, HDFC Bank या ICICI Bank में है, तो अब चिंता छोड़ दें। RBI ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि ये तीनों बैंक देश के सबसे मजबूत और ‘Too Big To Fail’ बैंक हैं, जिन्हें किसी भी हालात में डूबने नहीं दिया जाएगा।

क्यों VIP हैं ये तीन बैंक?

RBI ने SBI, HDFC और ICICI को D-SIB (Domestic Systemically Important Banks) की श्रेणी में रखा है। आसान शब्दों में—ये बैंक इतने बड़े और अर्थव्यवस्था में इतने महत्वपूर्ण हैं कि इन पर संकट का मतलब पूरे देश की वित्तीय व्यवस्था को खतरा।

लोग अक्सर सरकारी बैंकों को ज्यादा सुरक्षित मानते हैं लेकिन यह लिस्ट बताती है कि प्राइवेट बैंक भी उतने ही भरोसेमंद हैं। इन बैंकों पर RBI की निगरानी सामान्य बैंकों से अधिक सख्त होती है। अगर इन बैंकों को कोई बड़ा संकट आता है, तो सरकार और RBI खुद कदम उठाकर इन्हें बचाने के लिए आगे आते हैं।

कब किसे मिला D-SIB का दर्जा?

2015 – SBI सबसे पहले शामिल
2016 – ICICI Bank जोड़ा गया
2017 – HDFC Bank भी इस ‘एलीट लिस्ट’ में शामिल हुआ

तब से हर साल ये तीनों बैंक लगातार इस लिस्ट में बने हुए हैं।

सुरक्षा के साथ जिम्मेदारी भी बड़ी

RBI के नियमों के मुताबिक, इन तीनों बैंकों को सामान्य बैंकों की तुलना में अपने पास ज्यादा कैश रिजर्व या पूंजी (Capital) रखनी होती है। इसे तकनीकी भाषा में ‘Common Equity Tier 1’ (CET1) कहा जाता है। यह एक तरह का ‘इमरजेंसी फंड’ है, जो बुरे वक्त में बैंक को डूबने से बचाता है। RBI ने इन बैंकों को उनके साइज के हिसाब से अलग-अलग ‘बकेट’ या श्रेणियों में रखा है। जिस बैंक का जोखिम जितना ज्यादा, उसे उतना ही अधिक एक्स्ट्रा कैपिटल रखना होगा:

बैंक     बकेट कैटेगरी     अतिरिक्त CET1 कैपिटल
SBI       बकेट 4   0.80%
HDFC Bank     बकेट 2     0.40%
ICICI Bank     बकेट 1   0.20%

ये नियम 1 अप्रैल 2027 से पूरी तरह लागू होंगे, जिससे इन बैंकों की मजबूती और बढ़ जाएगी।

क्या आपका पैसा सुरक्षित है?

बिल्कुल सुरक्षित।
D-SIB दर्जा साफ संकेत है कि:

  • बैंक के पास पर्याप्त बफर कैपिटल है
  • बैंक बड़े से बड़ा आर्थिक झटका झेल सकता है
  • बैंक को डूबने नहीं दिया जाएगा

अगर आपका खाता इन तीन बैंकों में है, तो बैंक बंद होने या दिवालिया होने जैसी चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे