Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित • वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

मनोरंजन

'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

17 अक्टूबर, 2026 03:47 PM

मुंबई(एजेंसी) : अभिनेत्री राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश स्टारर पीरियड क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'अक्का' के मेकर्स ने शनिवार को अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के जन्मदिन के अवसर पर टीजर रिलीज कर दिया है। सीरीज में अभिनेत्री राधिका आप्टे 'रुद्रा' और कीर्ति सुरेश 'भवानी' के किरदार में नजर आएंगी। टीजर में कीर्ति सुरेश भवानी और राधिका आप्टे रुद्रा के किरदार में नजर आ रही हैं। दोनों प्रभावशाली और सशक्त महिलाओं की भूमिका निभा रही हैं। वाईआरएफ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, 'अक्का' की कहानी 1980 के दशक के दक्षिण भारत के एक काल्पनिक शहर 'पनूरू' की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां महिलाओं का मातृसत्तात्मक समाज और गैंगस्टर्स के रूप में वर्चस्व होता है। 'पनूरू' को ऐसी बस्ती के रूप में दिखाया गया है, जहां गहरी जड़ें जमाए परंपराएं, बदलते सत्ता समीकरण और भीतर ही भीतर पनप रही दुश्मनियां लगातार संघर्ष का माहौल बनाती हैं। इसका निर्देशन धर्मराज शेट्टी ने किया है, जो इस प्रोजेक्ट के साथ निर्देशन में डेब्यू करने जा रहे हैं। इसमें राधिका आप्टे के साथ कीर्ति सुरेश और तन्वी आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। कीर्ति सुरेश इस सीरीज के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू कर रही हैं।
सीरीज एक गैंगस्टर कहानी है जिसमें महिलाएं मुख्य भूमिका में हैं। इस शो के साथ धर्मराज शेट्टी ने डायरेक्शन में अपना डेब्यू किया है, जिन्होंने इस सीरीज को लिखा भी है। 1980 के दशक पर आधारित, अक्का एक ऐसी काल्पनिक दुनिया में घटती है जिसे पीढ़ियों से महिलाओं ने बनाया, चलाया और बचाकर रखा है।


अभिनेत्री राधिका आप्टे ने बताया कि उन्हें अपने किरदार 'रुद्रा' की जटिलता और उनके अलग-अलग नजरिए से पैदा होने वाले तनाव ने काफी आकर्षित किया, जिस वजह से उन्होंने इस किरदार के लिए हां किया है।
उन्होंने कहा, "यह बहुत अच्छी बात है कि अक्का की रिलीज़ डेट और टीज़र का आना कीर्ति के जन्मदिन पर हुआ है। मुझे यकीन है कि यह हमारे लिए लकी साबित होगा। रुद्र एक दिलचस्प किरदार है, जो अपने उसूलों और आसपास की दुनिया को चुनौती देने की सोच से चलती है। मुझे इस सीरीज की ओर इसके किरदारों की जटिलता और उनके अलग-अलग नजरिए से पैदा होने वाले तनाव ने खींचा। सालों से नेटफ्लिक्स के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम करने के बाद, मुझे कुछ अलग तरह की कहानियों का हिस्सा बनने का मौका मिला है और अक्का भी इसी सफर में एक और दिलचस्प कहानी है।"


उन्होंने आगे कहा, "वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के साथ इतने लेयर्स वाले किरदारों की कहानी पर काम करना एक शानदार अनुभव रहा है और मुझे इंतजार है कि दर्शक रुद्र और उसके सफर के कई पहलुओं को देखें।"
अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने कहा, "हर साल दर्शकों से जो प्यार मुझे मिलता है, उससे यह दिन मेरे लिए और भी खास बन जाता है और इस दिन अक्का का टीजर रिलीज करके जश्न मनाना, जो मेरे दिल के बहुत करीब है, सच में बहुत स्पेशल लग रहा है। भवानी अब तक मेरे द्वारा निभाए गए सबसे अलग और यादगार किरदारों में से एक है। राधिका के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा।"


कीर्ति ने कहा कि उनके किरदार कहानी में एक बेहतरीन केमिस्ट्री लेकर आते हैं और दोनों के बीच का टकराव कहानी को और भी दिलचस्प बनाता है।कीर्ति ने आगे कहा, "अक्का नेटफ्लिक्स और वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के साथ मेरी पहली सीरीज है और मुझे इस प्रोजेक्ट की तरफ इसकी कहानी और इसकी दुनिया के अलग अंदाज ने खींचा। मुझे इंतजार है कि दर्शक इस दुनिया में खो जाएं और जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, भवानी के कई पहलुओं को जानें।"
कीर्ति सुरेश के जन्मदिन (17 अक्टूबर 2026) पर जारी टीजर के अनुसार, यह सीरीज 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा