Friday, September 04, 2026
BREAKING
इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

खेल

अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा

21 मई, 2026 04:09 PM

आगामी 2026/27 घरेलू सीजन में अंडर-23 पुरुषों के वनडे टूर्नामेंट की जगह टी20 फॉर्मेट लेगा, जबकि कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी विजेता बनाम शेष भारत का मैच घरेलू सीजन के कैलेंडर में वापस आ जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

2026-27 के घरेलू सीजन में पुरुषों और महिलाओं के क्रिकेट में कई आयु-वर्ग श्रेणियों में कुल 1,788 मैच खेले जाएंगे। इस सीजन की शुरुआत प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी से होगी, जो 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में खेली जाएगी। इसके बाद 1 अक्टूबर से ईरानी कप की शुरुआत होगी। यह संभवतः जम्मू या श्रीनगर में खेला जाएगा, क्योंकि जम्मू और कश्मीर अभी रणजी ट्रॉफी के मौजूदा विजेता हैं, जिसे उन्होंने इस साल की शुरुआत में हुबली में जीता था।

रणजी ट्रॉफी दो-चरणों वाले फॉर्मेट में जारी रहेगी। एलीट ग्रुप में 32 टीमें चार ग्रुप में होंगी और प्लेट ग्रुप में छह टीमें सामान्य ‘होम-एंड-अवे’ फॉर्मेट में खेलेंगी। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी विजेता बनाम शेष भारत का मुकाबला 1-4 अक्टूबर को फिर से खेला जाएगा। मेंस अंडर-23 स्टेट ‘ए’ ट्रॉफी को टी20 फॉर्मेट में बदलने के अलावा, विजी ट्रॉफी वनडे प्रतियोगिता के बजाय टी20 फॉर्मेट में खेली जाएगी। कूच बिहार ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) के नॉकआउट चरण बेंगलुरु और मैसूर में आयोजित किए जाएंगे, ताकि जनवरी के दौरान मैचों में प्रतिस्पर्धी संतुलन बना रहे।

विजय मर्चेंट ट्रॉफी (अंडर-16) को बेहतर शेड्यूलिंग और खिलाड़ियों की तैयारी के लिए नवंबर-जनवरी के समय में आगे बढ़ा दिया गया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट ग्रुप के लीग मैच 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक विशाखापत्तनम, मुंबई, कोलकाता और मोहाली में होंगे। नॉकआउट मैच 14 से 25 अक्टूबर तक नागपुर में खेले जाएंगे। प्लेट ग्रुप का लीग चरण 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चलेगा। इसके नॉकआउट मैच 8 से 10 अक्टूबर तक दीमापुर में आयोजित होंगे।

विजय हजारे ट्रॉफी एलीट ग्रुप का लीग चरण 12 नवंबर से 1 दिसंबर तक अहमदाबाद, बेंगलुरु, रांची और राजकोट में आयोजित किया जाएगा। नॉकआउट मैच 5 से 17 दिसंबर तक विशाखापत्तनम में खेले जाएंगे। प्लेट ग्रुप का लीग चरण 12 नवंबर से 12 नवंबर तक चलेगा। इसके नॉकआउट मैच 23 से 25 नवंबर तक इंदौर में होंगे।

महिलाओं का घरेलू सीजन सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी (एलीट) के साथ शुरू होगा, जो 26 अक्टूबर से 6 नवंबर तक लखनऊ, पुणे, नई दिल्ली और मोहाली में चलेगा। इसके नॉकआउट मैच 14 से 20 नवंबर तक अहमदाबाद में होंगे, जबकि प्लेट ग्रुप के मैच और नॉकआउट 26 अक्टूबर से 4 नवंबर तक दीमापुर में खेले जाएंगे। सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी (एलीट) 19 से 31 दिसंबर तक कटक, जयपुर, बड़ौदा और रायपुर में आयोजित की जाएगी। इसके बाद 4 से 10 जनवरी 2027 तक चेन्नई में नॉकआउट मैच खेले जाएंगे।

सीनियर महिला इंटरजोनल मल्टी-डे प्रतियोगिता अगले साल 13 से 28 मार्च तक देहरादून में आयोजित होगी। अंडर-23 लेवल पर, विमेंस टी20 ट्रॉफी (एलीट) 14-21 नवंबर तक होगी। इसके नॉकआउट मैच 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक खेले जाएंगे। 9-16 अक्टूबर के बीच अंडर-19 विमेंस टी20 ट्रॉफी (एलीट) खेला जाएगा, जिसके नॉकआउट मैच 20-26 अक्टूबर तक होंगे। वहीं, अंडर-15 विमेंस वनडे ट्रॉफी (एलीट) 5-13 जनवरी तक चलेगी। इसके नॉकआउट मैच 17-24 जनवरी तक होंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे