Tuesday, October 27, 2026
BREAKING
• लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित • E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी • पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा • स्ट्रोक दिवस विशेष: समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, कम हो सकती है दिव्यांगता • ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना • भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन • Weather Update: 29-30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह के समय तापमान में गिरावट • जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी • केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन • चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

राष्ट्रीय

Weather Update: 29-30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह के समय तापमान में गिरावट

27 अक्टूबर, 2026 05:38 PM

नई दिल्ली : दिल्ली और उसके आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने अचानक करवट ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दो दिनों यानी 29 और 30 अक्टूबर को राजधानी समेत पूरे एनसीआर में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इस समय लोगों को मौसम की मार से कुछ राहत मिली हुई है, क्योंकि सुबह के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो कि मौसम में ठंडक का एहसास करा रहा है। वहीं, अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई है लेकिन बीच-बीच में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिल रही है। हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) का स्तर सुबह के समय 90 प्रतिशत तक रहा, जो दिन चढ़ने के साथ घटकर 60 प्रतिशत तक आ गया।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 28 अक्टूबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 29 अक्टूबर को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन “गरज-चमक के साथ बारिश” होने की संभावना है। तापमान में भी गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इसी तरह, 30 अक्टूबर को भी मौसम साफ नहीं रहेगा। इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। तापमान 27 डिग्री (अधिकतम) और 19 डिग्री (न्यूनतम) के बीच रहने का अनुमान है।

महीने के आखिरी दिन यानी 31 अक्टूबर से मौसम फिर से करवट लेगा और आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, 1 नवंबर को भी आंशिक बादलों के साथ मौसम साफ रहने का अनुमान है और तापमान 30 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा। मौसम में आए इस बदलाव का सीधा असर दिल्ली-एनसीआर की हवा पर भी पड़ा है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित

E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

E20 ईंधन को लेकर नाराजगी ‘‘पैसे देकर चलाया गया अभियान’’: नितिन गडकरी

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर हुई गहन चर्चा

ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

जो संकटों का सामना कर आगे बढ़ता है, वही सफलता के शिखर तक पहुंचता है : पीएम मोदी

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रकाश पर्व पर गुरु रामदास साहिब को किया नमन

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने लिया भीषण रूप, 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की गति, कई राज्यों में अलर्ट

यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 31 अक्टूबर को एकता नगर में फॉरेस्ट इको-ट्रेल का करेंगे उद्घाटन

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज