Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

हिमाचल

Weather Update: हिमाचल में मानसून की एंट्री के साथ बिगड़े हालात, अगले 72 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

01 जुलाई, 2026 06:27 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक देते ही अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य में महज 24 घंटे की बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है, जिसके चलते पूरे प्रदेश में 44 सड़कें और 254 बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप्प हो गए हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि कहीं नदियां-नाले उफान पर हैं, तो कहीं पुल टूटने से गांवों का संपर्क कट गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज रात से पश्चिमी विक्षोभ और अधिक ताकतवर हो जाएगा। इसे देखते हुए मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 72 घंटे के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

चम्बा-तीसा हाईवे समेत कई प्रमुख सड़कें बंद
भारी बारिश के कारण बुनियादी ढांचे को भारी नुक्सान पहुंचा है। बीती रात शिमला जिले के रामपुर स्थित गानवी में तेज बारिश के कारण एक अस्थायी पुल टूट गया, जिससे तीन पंचायतों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। बारिश के कारण सड़कों के अवरुद्ध होने का सबसे ज्यादा असर मंडी (28 सड़कें बंद) और कुल्लू (14 सड़कें बंद) में देखने को मिला है। बीती रात कांगड़ा के नगरोटा सूरियां में सर्वाधिक 102.5 मिलीमीटर और घमरोर में 95.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। चम्बा में भी सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण सलूणी उपमंडल के लनोट और फगड़ोग गांवों में घरों में मलबा घुस गया है, वहीं चम्बा-तीसा हाईवे समेत कई प्रमुख सड़कें बंद हो गई हैं। शिमला में सुबह से तेज बारिश शुरू हो गई है, जबकि मंडी, कुल्लू और हमीरपुर के कई हिस्सों में सुबह से बूंदाबांदी का दौर जारी है।

मनाली-काजा हाईवे पर कलवर्ट बंद होने से सड़क टूटी
जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में बारिश के साथ-साथ तेजी से बर्फ पिघलने के कारण बाढ़ जैसे खतरनाक हालात बन गए हैं। यहां मनाली-काजा नैशनल हाईवे पर चिचोंग-खोलकसा के पास पानी की निकासी के लिए लगाए गए कलवर्ट बंद होने से सड़क ही टूट गई। वहीं, जिस्पा क्षेत्र में बीती रात तेज बहाव के साथ आए भारी मलबे ने मनाली-लेह और मनाली-जांस्कर मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया, जिससे कई गाड़ियां भी फंस गईं। हालांकि, रात 12 बजे के बाद पानी का स्तर कम होने पर बीआरओ ने हाईवे को बहाल कर दिया है। हालात ये हैं कि जहालमा नाले में बाढ़ के बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर उसे पार करने को मजबूर हैं। किसान अपनी फसल बचाने के लिए मजदूरों की मदद से उफनते नाले के आर-पार जा रहे हैं।

राज्य में अगले 6 दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर
मानसून की स्थिति को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि यह पूरे किन्नौर जिले के साथ-साथ कुल्लू और लाहौल-स्पीति के अधिकांश इलाकों को कवर कर चुका है। इसके अलावा शिमला, मंडी, सिरमौर और कांगड़ा जिलों के कुछ हिस्सों में भी मानसून की एंट्री हो गई है। प्रदेश में अगले 6 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। आज किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कुल्लू को छोड़कर अन्य सभी जिलों में तेज बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री और न्यूनतम (रात के) तापमान में 2 से 3 डिग्री सैल्सियस की भारी गिरावट आएगी, जो कि फिलहाल सामान्य के आसपास बना हुआ है।

पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी
बिगड़ते मौसम और आगामी खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे उफनते नदी-नालों के आसपास जाने से बचें और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से उचित दूरी बनाए रखें। ऊंचाई वाले इलाकों में किसी भी तरह की अनावश्यक यात्रा न करने की विशेष सलाह दी गई है, साथ ही मानसून के इस दौर में सभी को मौसम के हर अपडेट और बदलती स्थिति पर लगातार नजर रखने की हिदायत दी गई है ताकि किसी भी तरह के जानमाल के नुक्सान से बचा जा सके।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार

हिमाचल में 7 HPAS-2 HPSS अधिकारियों के तबादले, CM ऑफिस के अधिकारी से वापस लिया CEO का अतिरिक्त प्रभार

हिमाचल में 7 HPAS-2 HPSS अधिकारियों के तबादले, CM ऑफिस के अधिकारी से वापस लिया CEO का अतिरिक्त प्रभार

Traffic Alert: भूस्खलन से शिमला-मटौर NH-205 पर यातायात ठप्प, प्रशासन ने जारी किया नया रूट प्लान

Traffic Alert: भूस्खलन से शिमला-मटौर NH-205 पर यातायात ठप्प, प्रशासन ने जारी किया नया रूट प्लान

Himachal : मुख्यमंत्री ने नेरी में स्थापित किए जा रहे देश के पहले बायोचार संयंत्र की प्रगति की समीक्षा की

Himachal : मुख्यमंत्री ने नेरी में स्थापित किए जा रहे देश के पहले बायोचार संयंत्र की प्रगति की समीक्षा की

Una: सीएम और डिप्टी सीएम के क्षेत्र में पंचायत चुनावों में हारी कांग्रेस : अनुराग

Una: सीएम और डिप्टी सीएम के क्षेत्र में पंचायत चुनावों में हारी कांग्रेस : अनुराग

हिमाचल में इलेक्ट्रिक बस पर 50% और डीजल बस पर 30% मिलेगी सब्सिडी, सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान

हिमाचल में इलेक्ट्रिक बस पर 50% और डीजल बस पर 30% मिलेगी सब्सिडी, सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान

Shimla: राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना चरण-4 होगी प्रारम्भ, इलैक्ट्रिक बस खरीद पर मिलेगी सबसिडी : सुक्खू

Shimla: राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना चरण-4 होगी प्रारम्भ, इलैक्ट्रिक बस खरीद पर मिलेगी सबसिडी : सुक्खू

Shimla: तमाम वैश्विक चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री ने राष्ट्र प्रथम के भाव से किया काम : अनुराग

Shimla: तमाम वैश्विक चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री ने राष्ट्र प्रथम के भाव से किया काम : अनुराग

Shimla: प्रदेश के स्कूलों में साल भर चलेंगी ग्रीन एक्टीविटीज

Shimla: प्रदेश के स्कूलों में साल भर चलेंगी ग्रीन एक्टीविटीज

हिमाचल में जल संरक्षण का नया मॉडल बन रहे हरोली के तालाब, आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों के सहारे पा रहे जीवन

हिमाचल में जल संरक्षण का नया मॉडल बन रहे हरोली के तालाब, आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों के सहारे पा रहे जीवन