साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'विश्वनाथ एंड सन्स' को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। ये फिल्म रिलीज के साथ ही सुर्खियों में बनी हुई है। यही नहीं 'विश्वनाथ एंड सन्स' लगातार सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' को टक्कर दे रही है। ये तीनों ही फिल्में एक ही दिन यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इन तीनों ही फिल्मों के बीच कमाई को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है। सूर्या की फिल्म रिलीज के साथ ही इमरान और सनी देओल की फिल्मों को तगड़ी टक्कर दे रही है। ऐसे में अब 'विश्वनाथ एंड सन्स' के 10वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं, जो बेहद शानदार है। तो चलिए देखते हैं बॉक्स ऑफिस की रेस में 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने कितना कमा डाला?
'विश्वनाथ एंड सन्स' ने 10 दिनों में हिला दिया बॉक्स ऑफिस
साउथ सुपरस्टार सूर्या स्टारर 'विश्वनाथ एंड सन्स' 14 अगस्त को ही थिएटर्स में रिलीज हुई। इस फिल्म ने ओपनिंग डे से ही शानदार कमाई की है। 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने पहले ही दिन 15.35 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। ऐसे में अब इसके रविवार के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने 10वें दिन 7.30 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। ऐसे में 'विश्वनाथ एंड सन्स' का अबतक का कलेक्शन भारत में 100.65 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।
डे वाइज देखें 'विश्वनाथ एंड सन्स' का कलेक्शन
| वीक 1 |
81.60 करोड़ रुपये |
| डे 8 |
4.50 करोड़ रुपये |
| डे 9 |
7.25 करोड़ रुपये |
| डे 10 |
7.30 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन |
100.65 करोड़ रुपये |
किस भाषा में की ज्यादा कमाई
सूर्या की 'विश्वनाथ एंड सन्स' दो भाषाओं तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की गई है। खबर लिखने तक 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने तमिल भाषा में 56.10 करोड़ रुपये और तेलुगु भाषा में 44.55 करोड़ रुपये कमाए।
'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' किससे आगे निकले सूर्या
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' 10वें दिनों में कुल 36.80 करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई है। वहीं, इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दिनों में 136.25 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की है। ऐसे में सूर्या ने सनी देओल को तगड़ी टक्कर दी है।
'विश्वनाथ एंड सन्स' कास्ट
'विश्वनाथ एंड सन्स' को वेंकी अटुलरी ने डायरेक्ट की है। मूवी में सूर्या और ममिता बैजू के साथ, राधिका सरथकुमार, रवीना टंडन, भवानी श्री, काली वेंकट और अनारकली मारीकर मुख्य भूमिका में शामिल हैं। 'विश्वनाथ एंड सन्स' की कहानी संजय विश्वनाथ यानी सूर्या के इर्द-गिर्द घूमती है। सूर्या मूवी में के कॉम्पिटिटिव पिस्टल शूटर का किरदार निभा रहे है, जिसने पेरिस 2024 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता है। कहानी में एक बड़ा मोड़ तब आता है जब संजय के इकलौते बच्चे, अभय को एक गंभीर बीमारी हो जाती है। इसके कारण संजय को कई भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और साथ ही उन्हें बच्चे की सरोगेट मदर, मैडी से भी दोबारा मिलना पड़ता है।