Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

usd vs inr: रुपए की ऐतिहासिक गिरावट से महंगाई का खतरा! पेट्रोल-डीजल से लेकर गैजेट तक सब हो सकता है महंगा

03 दिसंबर, 2025 05:20 PM

भारतीय रुपया लगातार कमजोर होता जा रहा है। 3 दिसंबर को रुपया पहली बार 25 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 90.21 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कुछ ही दिनों में यह तीसरी बड़ी गिरावट है। डॉलर महंगा होना सिर्फ आर्थिक आंकड़ों की बात नहीं—इसका सीधा असर आपके पेट्रोल, गैजेट, EMI, पढ़ाई और रोजमर्रा के खर्चों पर पड़ता है।

1. पेट्रोल-डीजल से लेकर सब्ज़ी-मिल्क तक महंगाई बढ़ेगी
भारत बड़ी मात्रा में पेट्रोल, डीजल और गैस को विदेशों से आयात करता है। जब डॉलर मजबूत हो जाता है, तो इन चीजों की लागत बढ़ जाती है। इसका असर सीधे पेट्रोल पंपों पर दिखता है। जैसे ही ईंधन महंगा होता है, ट्रांसपोर्ट की लागत बढ़ती है और यही बढ़ी हुई लागत रोजमर्रा की हर वस्तु सब्ज़ी, दूध, किराना, कपड़े सब पर जोड़ दी जाती है यानी रुपए की कमजोरी पूरे बाजार में महंगाई की चेन शुरू कर देती है।

2. मोबाइल-लैपटॉप-फ्रिज और गैजेट्स होंगे महंगे
ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक्स में आयातित पार्ट्स लगते हैं जिनका भुगतान डॉलर में होता है। डॉलर महंगा होते ही कंपनियों की लागत बढ़ती है और कीमतें बढ़ती हैं।

  • फोन
  • लैपटॉप
  • टीवी
  • AC
  • किचन अप्लायंसेज़

3. शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ेगा
रुपए की कमजोरी का असर सेक्टर के हिसाब से अलग होता है:

  • IT और फार्मा को फायदा (डॉलर में कमाई)
  • ऑटो, स्टील, इलेक्ट्रॉनिक्स और आयात पर निर्भर सेक्टर को बड़ा नुकसान
  • इसी वजह से शेयर बाजार अस्थिर हो जाता है।

4. विदेश में पढ़ाई और लोन EMI भी बढ़ेंगी
डॉलर महंगा होने से विदेश में पढ़ाई की लागत बढ़ जाती है। फीस, रहने का खर्च और अन्य खर्च सीधे-सीधे बढ़ जाते हैं। साथ ही, महंगाई बढ़ने पर RBI ब्याज दरों में कटौती से बचता है और कई बार ब्याज दरें बढ़ानी भी पड़ती हैं। इसका मतलब है कि होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन सभी महंगे हो जाते हैं और EMI बढ़ जाती है।

5. रोज़मर्रा की बचत और निवेश पर भी असर
महंगाई बढ़ने से लोगों की बचत कम होती जाती है।
फिक्स्ड इनकम वाले निवेश (FD, RD) पर रिटर्न महंगाई के मुकाबले कमजोर पड़ने लगते हैं।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान