Saturday, October 24, 2026
BREAKING
• क्लैरिटी मेडिकल को स्वदेशी जागरण मंच की ओर से मिला सम्मान । • पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन

हिमाचल

Una : CM सुक्खू ने बिहडु में 2.47 करोड़ रुपए से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को दी बधाई

24 अक्टूबर, 2026 08:00 PM

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बिहडु में दो करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित उप-तहसील कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को नए भवन की बधाई देते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक विवेक शर्मा के निरंतर प्रयासों से यह भवन बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि विधायक क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान और उनके कार्यों को पूरा करवाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।


सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में जारी विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने मटियाणा-बंगाणा के बीच पुल के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके अतिरिक्त, 15 करोड़ रुपये की लागत से तुरकाल-पंगा पेयजल आपूर्ति योजना का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसके तहत लठियाणी-कोडरा सड़क के लिए आठ करोड़ 36 लाख रुपये, बंगाणा-शांतला सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए 12 करोड़ रुपये तथा हटली-तलपी सड़क के निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।


इस अवसर पर स्थानीय विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्र को विकासात्मक सौगातें प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों की मांगों और समस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं तथा उनके समाधान के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जा रही है, जिसके लिए वे मुख्यमंत्री के आभारी हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Himachal: बिलासपुर के बाद अब सुंदरनगर में वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच शुरू, CM सुक्खू ने शिमला से किया उद्घाटन

Himachal: बिलासपुर के बाद अब सुंदरनगर में वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच शुरू, CM सुक्खू ने शिमला से किया उद्घाटन

Shimla: हिमाचल को मिलेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक, पलायन रोकने को भी प्लान

Shimla: हिमाचल को मिलेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक, पलायन रोकने को भी प्लान

हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, 320 नई पीजी मेडिकल सीटों को मंजूरी

हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, 320 नई पीजी मेडिकल सीटों को मंजूरी

चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर

चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर

कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता

कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता

रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित

रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित

79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ

79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ

स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान

स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान

किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री

किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री

एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त