Monday, September 07, 2026
BREAKING
झूठे वादों से सत्ता हथियाने वाली आप को जनता की चिंता नहीं, आरोपों की राजनीति में व्यस्त : डॉ अर्चना गुप्ता महिला आरक्षण केवल भागीदारी नहीं, नेतृत्व का अवसर - विजया रहाटकर अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा सरकार विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाने पर दे रही बल : नायब सिंह सैनी भाजपा धर्म और जाति के नाम पर बांटने की राजनीति कर रही : कुमारी सैलजा हरियाणा को जल्द ही एक प्रमुख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब के रूप में विकसित किया जाएगा : आरती सिंह राव हरपाल सिंह चीमा का कांग्रेस पर तंज, 'कभी सीएम बदले, अब बदल रहे इंचार्ज' PECOSA चुनाव 2026: हरप्रीत सिंह ओबेरॉय अध्यक्ष निर्वाचित जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर ली शपथ, समारोह से शामिल नहीं हुए सीएम मान चंबा में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार...उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर मौ*त

हिमाचल

Una : रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक होगा कायाकल्प, 4 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण का काम शुरू

07 सितंबर, 2026 07:57 PM

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक के क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं, बेहतर कनेक्टिविटी और योजनाबद्ध विकास से जोड़ते हुए ‘न्यू हरोली विकास पथ’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने यह बात जल भवन हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली की तर्ज पर विकसित हो रही ‘न्यू हरोली’ एक वर्ष के भीतर क्षेत्र के विकास की नई पहचान बनकर उभरेगी।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक करीब चार करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हो चुका है। इस क्षेत्र में लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से ट्रैफिक पार्क तथा करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से जल शक्ति भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वहीं करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से हेलीपोर्ट और लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि वाहनों की पासिंग के लिए ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन, न्यायिक परिसर, इंडोर स्टेडियम, मेला ग्राउंड, उद्योग विभाग का कार्यालय तथा पूर्व सैनिक भवन का निर्माण भी किया जाएगा। इन कार्यों की प्रत्येक दो सप्ताह बाद समीक्षा की जाएगी, ताकि सभी निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे हो सकें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक मार्ग का विकास नहीं, बल्कि हरोली को आधुनिक, सुविधासंपन्न तथा सुनियोजित क्षेत्र के रूप में विकसित करने की व्यापक योजना है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि न्यू हरोली क्षेत्र में कैमरे और स्पीड राडार लगाए जा रहे हैं। लोगों की सुविधा के लिए पेयजल प्याऊ, रेन शेल्टर, बैठने की व्यवस्था तथा विकास कार्यों की जानकारी देने के लिए डिजिटल स्क्रीन भी स्थापित की जा रही हैं।

‘चल मंदरा नूं चलिए’ 50 बसों से धार्मिक यात्रा
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली की ओर से विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए ‘चल मंदरा नूं चलिए’ अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत 50 बसों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को चिंतपूर्णी, नैना देवी, ज्वालाजी और बाबा बालक नाथ मंदिरों की यात्रा करवाई जाएगी।

महिला, एससी, पूर्व सैनिक, युवा और ओबीसी सम्मेलन होंगे
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में महिला, अनुसूचित जाति, पूर्व सैनिक, युवा और ओबीसी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र में ‘हरोली जोड़ो अभियान’ भी चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य लोगों को विकास की प्रक्रिया से और अधिक मजबूती से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि हर माह के पहले रविवार को होने वाली अगली बैठक पालकवाह ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। यह बैठक विस्तारित जनरल हाउस के रूप में होगी।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

चंबा में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार...उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर मौ*त

चंबा में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार...उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर मौ*त

हिमाचल BJP का संगठन विस्तार: पूर्व सैनिक और स्पोर्ट्स सेल में नई नियुक्तियां, जानें किसे-किसे मिली जगह

हिमाचल BJP का संगठन विस्तार: पूर्व सैनिक और स्पोर्ट्स सेल में नई नियुक्तियां, जानें किसे-किसे मिली जगह

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट को मिलेगी जम्मू की सीधी हवाई कनैक्टिविटी

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट को मिलेगी जम्मू की सीधी हवाई कनैक्टिविटी

कांगड़ा में स्वाइन फ्लू के 48 पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; जानें बचाव के तरीके

कांगड़ा में स्वाइन फ्लू के 48 पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; जानें बचाव के तरीके

Shimla : हिमाचल के 44 मेधावी इंजीनियरिंग छात्र जापान रवाना, CM सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

Shimla : हिमाचल के 44 मेधावी इंजीनियरिंग छात्र जापान रवाना, CM सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद

मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद

सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार

सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम