Friday, July 03, 2026
BREAKING
अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

दुनिया

Typhoon Ragasa से तबाहीः ताइवान में 14 की मौत व डेढ़ दर्जन घायल, चीन ने 10 लाख से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे

24 सितंबर, 2025 07:18 PM

ताइवान में तूफान रागासा के कारण 14 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए, जबकि चीन के दक्षिणी गुआंगदोंग प्रांत ने बुधवार को आने वाले शक्तिशाली तूफान की तैयारी के तहत 10 लाख से अधिक निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। आधिकारिक मीडिया के अनुसार, इस वर्ष चीनी तट पर आने वाले सबसे शक्तिशाली तूफान के रूप में वर्णित, रागासा इस मौसम का 18वां तूफान है, जिसके गुआंगदोंग प्रांत के तट पर पहुंचने का अनुमान है। सरकारी सीजीटीएन टीवी ने कहा कि यह इस वर्ष चीन में आने वाला अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान हो सकता है।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ताइवान में तूफान रागासा के कारण 14 लोगों की मौत हो गई तथा 18 घायल हो गए। द्वीप के आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में लगभग 100 लोग फंसे हुए हैं और बचाव का इंतजार कर रहे हैं। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, जैसे-जैसे रागासा तट से टकराने के करीब पहुंच रहा है, उससे पहले ही उसका प्रभाव पर्ल नदी डेल्टा क्षेत्र में महसूस किया जाने लगा है। इसी के चलते झुहाई शहर में 212 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा की गति दर्ज की गई। तूफान के चलते ताइवान के पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में भारी वर्षा हो रही है। मंगलवार दोपहर को हुआलिएन काउंटी में एक अवरोधक झील पर स्थित बांध उफान पर था, जिससे आस-पास के क्षेत्रों में बाढ़ आ गई।

चीन के राज्य बाढ़ नियंत्रण एवं सूखा राहत मुख्यालय ने मंगलवार को गुआंगदोंग और हैनान प्रांतों के लिए तूफान आपातकालीन प्रतिक्रिया को स्तर तीन तक बढ़ा दिया। प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग के हवाले से सीजीटीएन की मंगलवार की रिपोर्ट में कहा गया है कि गुआंगदोंग में 10 लाख 40 हजार लोगों को स्थानांतरित किया गया है। स्थानीय अधिकारी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ ही संभावित बाढ़ के जोखिमों से निपटने की तैयारी कर रहे हैं। खराब मौसम की आशंका के चलते, वाहनों की आवाजाही और प्रमुख संस्थानों को बंद कर दिया गया है।

प्रमुख हाई-टेक केंद्र शेन्जेन हवाई अड्डा और हांगकांग-झुहाई-मकाओ ब्रिज सोमवार से बंद हैं। मंगलवार शाम तक, सभी बसें, टैक्सी और मेट्रो सेवाएं निलंबित कर दी गईं और राजमार्गों तक पहुंच प्रतिबंधित कर दी गई। ग्वांगझोउ ने बुधवार शाम तक सभी उड़ानें रद्द कर दीं, जबकि झुहाई ने मंगलवार को 21 उड़ानें रद्द कर दीं। शेन्जेन की दुकानों और अन्य व्यवसायों ने अपनी खिड़कियों पर टेप लगा दिए हैं, कूड़े के डिब्बों और अन्य बाहरी वस्तुओं को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें बांध दिया है। हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने खतरे को कम करने के लिए 18,000 से ज्यादा पेड़ों की भी छंटाई की है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित