Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

T20 WC से पहले ऐसा नहीं हो रहा था...आकाश चोपड़ा ने बताई भारत की हार में छुपी एक कहानी

05 जुलाई, 2026 11:42 AM

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में चार विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। भारत ने पिछले चार मैचों से तीन गंवा दिए हैं। T20 WC से पहले ऐसा नहीं हो रहा था...आकाश चोपड़ा ने बताई भारत की हार में छुपी एक कहानी श्रेयस अय्यर के भारतीय टी20 टीम की कप्तानी संभालने के बाद से जीत का सूखा पड़ गया है। भारत ने पिछले चार मैचों में से तीन गंवा दिए हैं। इंग्लैंड ने रविवार को दूसरे टी20 में चार विकेट से हार थमाई। भारत ने मैनचेस्चर में 190/7 का स्कोर खड़ा किया लेकिन मेजबान इंग्लैंड ने एक ओवर बाकी रहते टारगेट चेज कर लिया। भारत को आयरलैंड दौरे पर दो मैचों में ऐतिहासिक हार मिली थी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन बनने के बाद से भारत ने सबसे छोटे फॉर्मेट में कोई जीत दर्ज नहीं की, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। भारत के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि भारत टी20 वर्ल्ड कप से पहले हार नहीं रहा था और उसके बाद जीत नहीं रहा। उन्होंने साथ ही दूसरे टी20 में भारत की हार में छुपी एक छोटी कहानी बताई।

'मैच तो वहीं खत्म हो गया'
आकाश ने सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''दो ओवर में 56 रन, 27 अर्शदीप सिंह और 29 रवि बिश्नोई ने दिए। मैच तो वहीं खत्म हो गया क्योंकि आपके पास डिफेंड करने के लिए 225 रन नहीं हैं। जितने हैं, उतने डिफेंड हो रहे हैं। एक समय 28 गेंदों में 58 रन चाहिए थे और भारत ने मैच को पकड़ लिया था। उसके बाद, जैकेबल बेथेल ने बिश्नोई के ओवर में जो किए, मैच हाथ से निकल गया।''

'पहली जीत का इंतजार हो रहा'
पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ''टी20 वर्ल्ड कप से पहले हम एक भी मैच नहीं हार रहे थे और उसके बाद से हम एक भी मैच जीत नहीं रहे हैं। लगातार तीन हार झेल चुके हैं और एक मैच बारिश में धुल गया। वर्ल्ड कप के बाद पहली जीत का इंतजार हो रहा है।'' आकाश ने कहा, ''मेरे विचार में इंग्लैंड और भारत 16वां और 17वां बहुत अहम था। बड़ी कहानी में हमेशा कुछ छोटी कहानी छुपी होती हैं। इंग्लैंड ने भारतीय पारी के दौरान 16वें और 17वें ओवर में महज 9 रन दिए। सैम करन ने 16वें ओवर में दो रन दिए थे और एक विकेट चटकाया। विल जैक्स ने अगले ओवर में 7 रन खर्च किए, जिसमें एक चौका लगा था।''

'30 रनों का अंतर बहुत था'
उन्होंने आगे कहा, '''भारत ने 16वें और 17वें ओवर में कुल 39 रन लुटाए थे। वरुण चक्रवर्ती ने 16वें ओवर में 10 रन दिए और विल जैक्स का विकेट लिया। लेकिन उसके अगले ओवर में 29 रन गए। बिश्नोई ने शुरुआत नो बॉल से की। उसके बाद छक्का पड़ा। फिर नौ बॉल डाली। ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगा। इन्हीं दो ओवर से मैच पलटा। 30 रनों का अंतर था, जो बहुत होता है। एक और ओवर था, जो काफी महंगा पड़ा। यह अर्शदीप द्वारा डाला गया तीसरा ओवर था। अर्शदीप ने ओपनर फिल साल्ट और जोस बटलर को शून्य पर आउट कर गजब की शुरुआत दिलाई थी। लेकिन उनके स्पेल के दूसरे ओवर में गए 27 रन। अगर दो ओवर में 56 रन जाएंगे तो मैच में वैसे ही पिछड़ जाएंगे। इंग्लैंड ने आराम से टारगेज चेज कर लिया।''

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई