Thursday, July 09, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया

22 अप्रैल, 2026 11:44 AM

आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 47 रनों से हराया। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच से मिले 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी। यह एसआरएच की इस सीजन की चौथी जीत है।

243 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पथुम निसांका सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, इसके बाद केएल राहुल और नीतीश राणा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 86 रनों की अहम साझेदारी निभाई। राहुल 23 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए, वहीं नीतीश ने अर्धशतक लगाते हुए 30 गेंदों में 57 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए।

डेविड मिलर को ईशान मलिंगा ने बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई। ट्रिस्टन स्टब्स अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे, और वह 16 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। आशुतोष शर्मा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, और वह 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। समीर रिजवी 28 गेंदों में 41 रन बनाकर हर्ष दुबे का शिकार बने। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए। कप्तान अक्षर पटेल सिर्फ 2 रन ही बना सके, तो लुंगी एनगिडी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। एसआरएच की ओर से गेंदबाजी में ईशान मलिंगा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, हर्ष दुबे ने 2 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट निकाले।

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 242 रन बनाए। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने टीम को दमदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 97 रन जोड़े। हेड 26 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन और अभिषेक ने इसके बाद दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 79 रनों की साझेदारी निभाई। ईशान 13 गेंदों में 25 रन बनाकर रनआउट हुए।

हालांकि, अभिषेक ने एक छोर से अपनी आतिशी बल्लेबाजी जारी रखी और अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया। अभिषेक ने 68 गेंदों का सामना करते हुए 135 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 10 छक्के लगाए। वहीं, हेनरिक क्लासेन 13 गेंदों में 37 रन बनाकर नाबाद रहे। अभिषेक-क्लासेन ने तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 66 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। डीसी की ओर से गेंदबाजी में एकमात्र विकेट अक्षर पटेल को मिला। दिल्ली कैपिटल्स की यह इस सीजन की तीसरी हार है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा