Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

Sirmour: हिमाचल में बदले की राजनीति और अत्याचार की सरकार चला रही है कांग्रेस : बिंदल

31 जुलाई, 2026 08:04 PM

नाहन : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में पिछले लगभग चार वर्षों से बदले की भावना, राजनीतिक प्रतिशोध और अत्याचार की सरकार चल रही है। प्रदेश सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रखकर राजनीतिक विरोधियों को झूठे मुकद्दमों में फंसाने का अभियान चला रही है, जो हिमाचल के लोकतांत्रिक इतिहास पर गंभीर आघात है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जहां-जहां चुनावों में जनता का विश्वास खो रहे हैं और कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ रहा है, वहां अपनी राजनीतिक हताशा मिटाने के लिए भाजपा नेताओं पर मुकद्दमे दर्ज करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के जनादेश को स्वीकार करने के बजाय कांग्रेस सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला नगर निगम चुनाव में सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद भाजपा ने महापौर और उपमहापौर दोनों पदों पर जीत दर्ज की। इसके बाद भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर मुकद्दमा दर्ज कर राजनीतिक प्रतिशोध लिया गया। इसी प्रकार देहरा विधानसभा उपचुनाव के बाद भाजपा नेता होशियार सिंह को भी निशाना बनाया गया।

डॉ. बिंदल ने कहा कि हमीरपुर जिला परिषद चुनाव में 19 में से 17 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की और कांग्रेस जिला परिषद में अपना अस्तित्व तक नहीं बचा सकी। इसके बाद भाजपा विधायक आशीष शर्मा सहित अन्य नेताओं पर मुकद्दमे दर्ज किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सोलन नगर निगम में भाजपा की सफलता के बाद वहां भाजपा पार्षदों को भी राजनीतिक द्वेष का शिकार बनाया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पूरे हिमाचल में सुनियोजित तरीके से भाजपा नेताओं को झूठे मामलों में फंसाकर डराने और लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्त्ता जनता के बीच मजबूती से खड़ा है और कांग्रेस की प्रतिशोध की राजनीति से डरने वाला नहीं है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल की जनता सब कुछ देख रही है। कांग्रेस सरकार विकास, रोजगार और जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है। साथ ही अपनी नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए राजनीतिक विरोधियों पर मुकद्दमे दर्ज करने का सहारा ले रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को करारा जवाब देते हुए सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी और भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट जनादेश देगी।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना