Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

Shimla: पेपर हुआ ही नहीं तो लीक कहां से होगा : बिंदल

17 अगस्त, 2026 07:01 PM

शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई, बढ़ते टैक्स, कर्ज और विकास कार्यों को लेकर हमला बोला। सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में बिंदल ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरियां और पांच लाख रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद यह वादा पूरा नहीं हुआ। आज स्थिति यह है कि बड़ी संख्या में सरकारी पद रिक्त पड़े हैं और युवा वर्षों से भर्ती परीक्षाओं का इंतजार कर रहे हैं।

पेपर लीक के मामलों को लेकर सरकार के दावों पर तंज कसते हुए बिंदल ने कहा कि जब पेपर ही नहीं हुआ तो लीक कहां से होगा? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पारदर्शी परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से युवाओं को रोजगार देने के बजाय ऐसी नियुक्तियों पर जवाब दे, जिनमें न लिखित परीक्षा हुई और न इंटरव्यू। ऐसे में सरकार को बताना चाहिए कि ऐसी नियुक्तियों की चयन प्रक्रिया क्या रही और विभिन्न विभागों व संस्थानों में कितने लोगों को इस तरीके से लगाया गया। भाजपा ने ऐसी नियुक्तियों की जांच की मांग की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने हजारों करोड़ रुपए का नया कर्ज लिया, लेकिन प्रदेश में विकास की रफ्तार दिखाई नहीं दे रही।

मानसून सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी
आगामी विधानसभा मानसून सत्र को लेकर बिंदल ने कहा कि भाजपा विधायक दल सरकार की नीतियों, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और कथित माफिया राज से जुड़े मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाएगा। भाजपा इन मुद्दों को सदन के साथ-साथ जनता के बीच भी ले जाएगी।

राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा की पाठशाला है आरएसएस
प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने आरएसएस को लेकर कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी सरकार की नाकामियों, बेरोजगारी और जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए संघ पर अनर्गल आरोप लगा रही है। बिंदल ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में नियुक्तियों को लेकर आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता तथ्यों को सार्वजनिक करें। यदि कोई नियुक्ति नियमों के विरुद्ध हुई है तो सरकार निष्पक्ष जांच करवाए।

भाजपा के 25 प्रकोष्ठ संगठन और समाज के बीच मजबूत सेतु
विभिन्न प्रकोष्ठों की संयुक्त प्रदेश बैठक प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पार्टी के 25 प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक और सह-संयोजक शामिल हुए। डा. बिंदल ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संगठन और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच मजबूत सेतु के रूप में कार्य करना है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना