Thursday, September 03, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

Shimla: ख्वाब देखती रह जाएगी भाजपा, हिमाचल में बदलेगी 5 साल में सरकार बदलने की परंपरा : सुक्खू

13 जुलाई, 2026 06:52 PM

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में युवा कांग्रेस के छात्रों की गूंज अभियान का शुभारंभ करते हुए अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सिर्फ इस ख्याली पुलाव में जी रही है कि प्रदेश में हर 5 साल बाद सरकार बदलने की परंपरा है, जबकि इस बार ऐसा नहीं होने वाला है। सीएम ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सरकार के व्यवस्था परिवर्तन के कामों को देखकर प्रदेश की जनता इस बार इस परंपरा को तोड़ देगी और भाजपा का ख्वाब अधूरा रह जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने राज्य के आरडीजी का अधिकार छीना और भाजपा सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पैंशन को भी बंद करने की बात कहती है। उन्होंने कहा कि ऐसे में लोग भाजपा को वोट क्यों देंगे। 2027 में इतिहास बदलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व की भाजपा सरकार पर प्रदेश की संपदा को लुटाने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में हिमकेयर योजना में महाघोटाला हुआ। उन्होंने पेपर लीक मामले में भी पूर्व सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के दौरान हमीरपुर अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड में सरेआम नौकरियां बेची गईं। पुलिस भर्ती से लेकर कई पेपर लीक हुए और पढ़े-लिखे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हुआ, जबकि सरकार सोई रही। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर केंद्र सरकार के कार्यकाल में नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ, जिससे देशभर के लाखों युवाओं के सपने चकनाचूर हुए।

उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार में प्रदेश गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में 21वें स्थान पर पहुंच गया था, जबकि वर्तमान सरकार के प्रयासों से प्रदेश अब 5वें स्थान पर आ गया है। सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को भी सुदृढ़ बना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सत्ता सुख के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है। इस दौरान उन्होंने अपने छात्र राजनीति के दिनों को याद करते हुए युवाओं में जोश भरा। इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया सहित युवा कांग्रेस के अन्य नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

हमें भाजपा से सनातनी होने के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हमसे बड़ा सनातनी और कोई नहीं हो सकता। उन्होंने याद दिलाया कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय केंद्र ने केवल आधे दिन का अवकाश दिया था, जबकि हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने पूरे दिन की छुट्टी घोषित की थी। उन्होंने कहा कि हम गऊ माता और कंचन पूजा करने वाले लोग हैं। हमें भाजपा से सनातनी होने के किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।

अग्निवीर योजना लाकर किया अन्याय
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल हमेशा से वीरों की भूमि रही है। प्रदेश का युवा देश के लिए बलिदान देने के लिए हमेशा आगे रहा है, लेकिन सरकार द्वारा लागू की गई अग्निवीर योजना ने हिमाचल प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय किया है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू