Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

हिमाचल

Shimla: अधिकारियों के तबादले के लिए एक न्यूनतम कार्यकाल तय करे सरकार : हाईकोर्ट

19 अगस्त, 2026 08:08 PM

शिमला : प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों के बार-बार होने वाले तबादलों पर एक बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि कोई अधिकारी 'क्लास-1' का है तो इसका मतलब यह नहीं है कि विभाग उसके लगातार और अकारण तबादले करता रहे। कोर्ट ने राज्य सरकार को नसीहत दी है कि वह क्लास-1 अधिकारियों के लिए भी एक न्यूनतम कार्यकाल तय करे, ताकि उनके तबादलों में निष्पक्षता बनी रहे। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने बबनेश चड्ढा द्वारा दायर एक सिविल रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए यह महत्वपूर्ण आदेश जारी किया और याचिकाकर्त्ता के ट्रांसफर ऑर्डर को रद्द कर दिया।

याचिकाकर्त्ता बबनेश चड्ढा मंडी जिले के विकास खंड बाली चौकी में कार्यरत थे। विभाग ने 1 जुलाई 2026 को एक आदेश जारी कर उनका तबादला वहां से कर दिया था। इस आदेश के खिलाफ उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के संज्ञान में यह बात आई कि याचिकाकर्त्ता को बालीचौकी में सेवाएं देते हुए अभी मात्र एक वर्ष और 11 महीने ही हुए थे। इससे पहले भी उन्हें 01.07.2020 से 16.09.2021 तक करसोग, मंडी और फिर 06.09.2021 से 06.04.2023 तक आनी, कुल्लू में लगातार कम समय में ट्रांसफर का सामना करना पड़ा था। अदालत ने माना कि अधिकारी को उसके वर्तमान तैनाती स्थल पर एक सम्मानजनक और उचित कार्यकाल पूरा करने की अनुमति दिए बिना ट्रांसफर करने का कोई तार्किक आधार नहीं है।

केवल प्रथम श्रेणी का अधिकारी होने से विभाग को बार-बार ट्रांसफर करने का अधिकार नहीं मिल जाता। वह भी एक निश्चित स्थान पर तय समय तक काम करने के हकदार हैं। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कहा कि वह क्लास-1 अधिकारियों के लिए भी न्यूनतम कार्यकाल और वस्तुनिष्ठ दिशा-निर्देश तय करे। इसके साथ ही विभाग को आदेश दिया है कि याचिकाकर्त्ता को वर्तमान स्टेशन (बालीचौकी) पर कम से कम अढ़ाई से 3 साल का कार्यकाल पूरा करने दिया जाए। इसके बाद ही विभाग प्रशासनिक अनिवार्यताओं के आधार पर उनका तबादला कर सकेगा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Himachal: जयराम ठाकुर ने कसा तंज, बोले-'सुक्खू सरकार को Alto Car में फिट कर विधानसभा से करेंगे बाहर'

Himachal: जयराम ठाकुर ने कसा तंज, बोले-'सुक्खू सरकार को Alto Car में फिट कर विधानसभा से करेंगे बाहर'

Himachal: सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले-'भाजपा के खिलाफ तथ्यों के साथ श्वेत पत्र लाएगी सरकार'

Himachal: सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले-'भाजपा के खिलाफ तथ्यों के साथ श्वेत पत्र लाएगी सरकार'

Shimla: फीस बढ़ौतरी और छात्र संघ चुनाव को लेकर ABVP का हल्ला बोल, रामपुर कॉलेज में की तालाबंदी

Shimla: फीस बढ़ौतरी और छात्र संघ चुनाव को लेकर ABVP का हल्ला बोल, रामपुर कॉलेज में की तालाबंदी

Shimla: पेपर हुआ ही नहीं तो लीक कहां से होगा : बिंदल

Shimla: पेपर हुआ ही नहीं तो लीक कहां से होगा : बिंदल

Shimla: अफसरों की फौज कम करके 200 करोड़ बचेंगे, प्रतिनियुक्ति को तुरंत अप्रूवल : सुक्खू

Shimla: अफसरों की फौज कम करके 200 करोड़ बचेंगे, प्रतिनियुक्ति को तुरंत अप्रूवल : सुक्खू

Shimla: मंडी को मिलीं 25 नई इलैक्ट्रिक बसें, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दिखाई हरी झंडी

Shimla: मंडी को मिलीं 25 नई इलैक्ट्रिक बसें, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दिखाई हरी झंडी

Hamirpur: कांग्रेस नेताओं का वंदे मातरम् के गायन को रुकवाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग

Hamirpur: कांग्रेस नेताओं का वंदे मातरम् के गायन को रुकवाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग

अब नहीं बिछड़ेंगे अपने! मणिमहेश यात्रा में पहली बार मोबाइल नेटवर्क सुविधा, BSNL ने धनछौ में लगाया 4G टावर

अब नहीं बिछड़ेंगे अपने! मणिमहेश यात्रा में पहली बार मोबाइल नेटवर्क सुविधा, BSNL ने धनछौ में लगाया 4G टावर

किसान मोर्चा की जिला बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन

किसान मोर्चा की जिला बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन

स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू का बड़ा तोहफा, 4,967 लाभार्थियों को वितरित की 20 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता

स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू का बड़ा तोहफा, 4,967 लाभार्थियों को वितरित की 20 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता